एक्सप्लोरर

4 घंटे तड़पता रहा फौजी का डेढ़ साल का बेटा, 5 अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, चली गई मासूम की जान

Chamoli News: चार घंटे में पांच अस्पतालों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा. 108 एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा. डीएम के हस्तक्षेप पर रात 9:30 बजे एंबुलेंस मिली, लेकिन हिमांशु की मौत हो गई.

उत्तराखंड के चमोली जिले के चिड़ंगा गांव में एक फौजी के डेढ़ साल के बेटे हिमांशु जोशी की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है. जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिक दिनेश चंद्र के बेटे की तबीयत बिगड़ने पर मां उसे ग्वालदम अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज न मिलने पर उसे बैजनाथ, बागेश्वर और फिर हल्द्वानी रेफर किया गया.

चार घंटे में पांच अस्पतालों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा. 108 एंबुलेंस के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा. आखिरकार डीएम के हस्तक्षेप पर रात 9:30 बजे एंबुलेंस मिली, लेकिन अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जाते समय हिमांशु की मौत हो गई. ये पूरा घटनाक्रम 10 जुलाई का है.

फौजी ने सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

दिनेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर मार्मिक वीडियो साझा कर सिस्टम पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मैं सरहद पर देश की रक्षा करता हूं, लेकिन अपने बेटे को सिस्टम की बेरुखी से नहीं बचा सका. उन्होंने बागेश्वर अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉ. भूपेंद्र पटियाल के अभद्र व्यवहार पर सवाल उठाए. दिनेश का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने और इमरजेंसी में सहयोग न करने से उनके बेटे की जान गई.

अब की जा रही कार्रवाई की बात

अब सीएमएस डॉ. तपन कुमार शर्मा ने कहा कि वीडियो की जानकारी है, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिली. जांच के बाद कार्रवाई होगी. उन्होंने दावा किया कि 108 सेवा जिला अस्पताल के अधीन नहीं है, लेकिन आधे घंटे में 108 न पहुंचने पर जिला अस्पताल की एंबुलेंस भेजी जाती है.

उधर सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने कहा कि 108 सेवा के प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

बता दें कि यह मामला उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को उजागर करता है. स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के दावों के बावजूद, ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक इलाज और एंबुलेंस सेवाओं की कमी बरकरार है. पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की जान गई लेकिन बावजूद इसके आज भी स्थिति सही नहीं हुई. यही नहीं लोग धामी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget