एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग, जानिए- क्या रहेंगी यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं

उत्तराखंड में तीन मई से चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी. चारधाम यात्रा के शुभारंभ होने में एक माह से भी कम का समय बाकी है. इस बार संभावना है कि चार धामों में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचेंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में तीन मई से चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की विधिवत शुरुआत हो जाएगी. चारधाम यात्रा के शुभारंभ होने में एक माह से भी कम का समय बाकी है. इस बार संभावना है कि चार धामों में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचेंगे. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) भी अपनी तैयारियों में जुट गया है. स्वास्थ्य महानिदेशक तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर तैयारियां पुख्ता हैं. 

यात्रा के लिए चारों धाम के समीप अस्पताल तैयार किये गये हैं. केदारनाथ और बद्रीनाथ में चार-चार बेड्स के अस्पताल तैयार किये गये हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री में भी दो-दो बेड के अस्पताल मंदिर परिसर के समीप तैयार किये गये हैं. इन अस्पतालों में विशेष सुविधाएं रखी गई हैं. चारों धाम में जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की सुविधाएं हैं. इसके लिए उपाय किए गए हैं. 

क्या है व्यवस्था

  • रुद्रप्रयाग जिले में 108 की छह और विभागीय आठ एम्बुलेंस है
  • चमोली जिले में 108 की 17 और विभागीय 14 एम्बुलेंस है
  • उत्तरकाशी जिले में 108 की 14 और विभागीय 15 एम्बुलेंस है

क्या है डॉक्टरों की व्यवस्था
स्वास्थ्य निदेशालय का कहना है कि चारधामों में मेडिकल रिलीफ कैंप तैयार किए गए हैं. फाटा और सोनप्रयाग में एक-एक बेस कैंप बनाया जा रहा है. यात्रा में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य चेकअप के लिए फिजिशियन और ऑर्थोपेडिक डॉक्टर्स की ड्यूटियां रहेंगी. पंद्रह-पंद्रह दिनों के रोटेशन पर एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम चारों धाम में रहेगी. 

Uttarakhand Politics: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानें- किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

क्या-क्या है सुविधा
कोविड के दौरान की गई स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां चार धाम यात्रा के दौरान फायदा देंगी. इस बार विभाग के पास जहां एक ओर पर्याप्त मेडिसन होंगी. वहीं पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर भी रहेंगे. कोविड के दौरान पहाड़ों के अस्पतालों में भी अच्छी सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश हुई थी. ऐसे में चारधाम के तीन जिले रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के नजदीकी अस्पतालों का भी लाभ चारधाम यात्रा में पहले से बेहतर मिलने की उम्मीद है.

रिकॉर्ड हुई बुकिंग
पिछले दो सालों में कोविड ने चारधाम यात्रा को पूरी तरह से प्रभावित किया. इस बार कोरोना संक्रमण दर बहुत कम हो चुकी है. ऐसे में चारधाम आने वाले यात्रियों की तादाद बड़ी होगी. ये उम्मीद जताई जा रही है. हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग को ही देखें तो कुछ ही घंटों में हजारों बुकिंग इस बात की ओर इशारा करती हैं कि संख्या बेहद ज्यादा होगी. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां भी उतनी ही बढ़ जाती हैं. देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के दावे हकीकत में कितने धरातल पर यात्रा के दौरान दिखाई देते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Hardoi News: हरदोई में अज्ञात युवक के शव को लेकर दो परिवारों का अपना-अपना दावा, पुलिस भी परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
यूपी में 'जीरो पॉवर्टी अभियान' पर जोर, सीएम बोले- हमारा संकल्प हर पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़े
UP News: 'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
'व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी' अभियान: निवेश, रोजगार को मिली नई रफ्तार, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
मुख्यमंत्री योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन: सीएम ने लाभार्थियों को किया सम्मानित, निर्माणाधीन कॉरिडोर का करा अवलोकन
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget