एक्सप्लोरर

Uttarakhand: हरिद्वार में बाढ़ को लेकर हरीश रावत ने सतपाल महाराज पर कसा तंज, कहा- ‘मंत्री बुलाओ, थाली बजाओ’

Haridwar Flood: हरीश रावत ने हरिद्वार में बाढ़ को लेकर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कांग्रेस के वक्त जल भराव के पानी को निकालने के लिए लगाए गये पम्पों को भी चालू नहीं कर पा रही है.

Harish Rawat on Haridwar Flood: हरिद्वार जनपद के कई इलाकों मे भारी बारिश के बाद बाढ़ और जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है. जिसे लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) को घेरा. कांग्रेस (Congress) ने बाढ़ और जलभराव को लेकर कैबिनेट मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें क्षेत्र में बुलाने के लिए जल्द ‘मंत्री बुलाओ, थाली बजाओ’ अभियान की शुरुआत करेगी. 

दरअसल पिछले कुछ दिनों में लगातार भारी बारिश के बाद हरिद्वार के लक्सर, भगवानपुर, खानपुर तथा रूड़की क्षेत्रों में जलभराव हो गया है और बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए. हरिद्वार जिले के 71 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जहां से 81 परिवारों को अस्थाई राहत शिविरों में ले जाया गया है. बाढ़ के कारण हरिद्वार में पांच व्यक्तियों की मौत भी हुई है. 

'मंत्री बुलाओ, थाली बजाओ' अभियान चलाएगी कांग्रेस

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महाराज के अभी तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कोई सुध नहीं लेने पर उन्हें आड़े हाथों लिया. रावत ने कहा कि उन्हें क्षेत्र में बुलाने के लिए पार्टी 'मंत्री बुलाओ, थाली बजाओ' अभियान शुरू किया जाएगा. रावत ने बाढ़ वाले इलाकों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की ताकि बाढ़ वाले इलाकों मे बीमारियों को फैलने से रोका जा सके. 

हरीश रावत ने रविवार को भी हरिद्वार में बाढ़ के पानी के बीच में बैठकर 'जलतप' नाम से एक दिन का अनशन किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के वक्त जल भराव के पानी को निकालने के लिए लगाए गये पम्पों को भी सरकार चालू नहीं कर पा रही है. प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर अपने सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास कर बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: NDA में आते ही ओम प्रकाश राजभर ने चौंकाया, इस बयान से उलझी BJP, नीतीश कुमार की भी तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget