एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किये बदरी विशाल के दर्शन, ITBP जवानों से भी की मुलाकात

Badrinath News: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांवों को 'सीमा प्रहरी' बताया और कहा कि उन्हें सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते.

Gurmeet Singh Visited Badrinath: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बृहस्पतिवार को चमोली जिले में चीन सीमा से सटे मलारी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सेना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं और उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है. इस दौरान उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की.

जवानों से मुलाकात के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल 

राज्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे गांवों को 'सीमा प्रहरी' बताया और कहा कि उन्हें सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते. उन्होंने कहा कि 'वाइब्रेंट विलेज' योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम पहुंचे. मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की.

तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल को भेंट किया अंगवस्त्र

मंदिर परिसर में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल को अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. राज्यपाल ने बदरीनाथ में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के संबध में भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बदरीनाथ धाम और भी दिव्य और भव्य नजर आएगा.

Lok Sabha Election 2024: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का 'मिशन 80' पर बड़ा दावा, बढ़ जाएंगी I.N.D.I.A गठबंधन की मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget