एक्सप्लोरर

उत्तराखंड सरकार ने इन लोगों से की आयुष्मान योजना छोड़ने की अपील, जानें- धामी सरकार का नया प्लान

Dehradun News: आयुष्मान योजना का बढ़ता बजट अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है. वित्त विभाग ने राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए इस पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है.

Ayushman Card: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से अटल आयुष्मान योजना का लाभ न लेने का आग्रह करने की योजना बनाई है. आयुष्मान योजना के तहत वर्तमान में राज्य के सभी लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. हालांकि, योजना का बढ़ता बजट अब सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है. वित्त विभाग ने राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए इस पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है.

शुरुआती वर्षों में इस योजना का वार्षिक बजट 100-200 करोड़ रुपये था, लेकिन धीरे-धीरे लाभार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण यह बजट अब 600 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वित्त विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 तक इसका बजट 1200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है. राज्य सरकार के सीमित संसाधनों को देखते हुए यह स्थिति चिंताजनक मानी जा रही है.

"आर्थिक रूप से सक्षम लोग न लें आयुष्मान योजना का लाभ"
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार आयुष्मान योजना के तहत सभी को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान कर रही है. हालांकि, सरकार अब उन लोगों से अपील करेगी, जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं और इलाज का खर्च स्वयं उठा सकते हैं, वे इस योजना का लाभ न लें. यह कदम उन गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा, जो वास्तव में इस सुविधा के पात्र हैं.

प्रदेश में 23.89 लाख राशन कार्ड धारक परिवार हैं. इनमें से 97.11 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. इनमें से अब तक 58 लाख लाभार्थियों के कार्ड सक्रिय हैं. साथ ही, राज्य के 4.73 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए गोल्डन कार्ड भी जारी किए गए हैं.

आयुष्मान योजना का लाभ फिलहाल राज्य के हर नागरिक को मिलता है, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो. राज्य सरकार इस व्यवस्था में बदलाव करने पर विचार कर रही है ताकि इसका लाभ उन्हीं लोगों तक सीमित रहे, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है. इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को योजना छोड़ने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई जा रही है.

"स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार"
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आयुष्मान योजना ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार किया है. हालांकि, वित्त विभाग का कहना है कि राज्य के सीमित बजट और बढ़ते खर्च को देखते हुए इस योजना में संशोधन करना जरूरी है. अगर योजना का बजट इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो राज्य के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

राज्य सरकार का कहना है कि आयुष्मान योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों और गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है. इसलिए आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से इसे छोड़ने का आग्रह किया जाएगा ताकि जरूरतमंदों को इस योजना का अधिकतम लाभ मिल सके. आयुष्मान योजना उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आई है. लेकिन इसे टिकाऊ और प्रभावी बनाए रखने के लिए सरकार को बजट नियंत्रण और लाभार्थियों की पहचान के लिए सख्त कदम उठाने होंगे.

ये भी पढ़ें: वाराणसी: सेटेलाइट डाटा से होगी अवैध निर्माण की पहचान, 5 जोन में बांटा गया, होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget