एक्सप्लोरर

Uttarakhand: शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बुलाया गया 'चिंतन शिविर', सीएम धामी ने कहा- '2025 तक होंगे बड़े बदलाव'

उत्तराखंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए चिंतन शिविर बुलाया गया है जिसमें देश और विश्व में उत्तराखंड के कॉलेजों की रैकिंग बढ़ाने के लिए मंथन किया जाएगा.

Uttarakhand News: उच्च शिक्षा (Higher Education) की गुणवत्ता को सुधारने के लिए दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. इस चिंतन शिविर में उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे. दो दिवसीय चलने वाले इस चिंतन शिविर का शुभारंभ प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने किया. इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और एनएएसी के डायरेक्टर शामिल हुए.

इस चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना है जिसमें एनएएसी की प्रत्यायन के लिए कार्यशाला भी आयोजित की गई. इस कार्यशाला में यह आंकलन किया गया कि प्रदेश के सभी 35 विश्वविद्यालयों में यूजीसी के मानकों के आधार पर सभी चीजें उपलब्ध हैं या नहीं. साथ ही सभी 119 डिग्री कॉलेजों में भी एनएएसी के मानकों की समीक्षा की गई. 

सीएम धामी ने कहा, 2025 तक होंगे बड़े बदलाव
आपको बता दें कि प्रदेश में अधिकांश कॉलेजों में एनएएसी के मानकों के अनुसार कई चीजें उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि एनएएसी मानकों के आधार पर खुद को संचालित करें. इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग को बधाई दी और उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 2025 तक बड़े बदलाव किए जाएंगे. वहीं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी कहा कि इस चिंतन शिविर में 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें अलग-अलग विषयों पर मंथन होगा.  साथ ही इस शिविर में यह भी तय किया जाएगा कि जब उत्तराखंड की स्थापना के 25 साल पूरे होंगे तो उच्च गुणवत्ता की शिक्षा यहां पढ़ने वाले छात्रों को मिल सके. देश और विश्व की रैंकिंग में उत्तराखंड के कॉलेजों को टॉप रैंकिंग में शामिल करवाए जाने पर भी मंथन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

Moradabad News: पिता ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली बेटी की बारात, घोड़ा बग्गी पर नाचते नजर आए बाप-बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget