एक्सप्लोरर

Coronavirus In Uttarakhand: केरल में JN.1 की पुष्टि के बाद अलर्ट पर उत्तराखंड सरकार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

Coronavirus News: पत्र में कहा गया है कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें. सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश मिला है.

Uttarakhand News: कोरोना वायरस का अभी तक पीछा नहीं छूटा है. केरल में नए वेरिएंट JN.1 की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है. केंद्र की एडवायजरी के बाद राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं. उत्तराखंड सरकार ने भी सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किया है. स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार का कहना है कि कुछ राज्यों में जेएन.1 वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में सभी जिलों और अस्पतालों के लिए एडवायजरी जारी की गयी है.

केरल में कोविड-19 के नए वेरिएंट से बढ़ी चिंता

एडवायजरी में कोरोना की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही गई है. स्वास्थ्य सचिव की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें. सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाए. इन्फ्लूएंजा वायरस के मामलों की भी जांच की जाए. अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी इंटीग्रेटिड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं. इसके साथ ही लोगों को श्वसन स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करने का सुझाव मिला है.

उत्तराखंड में सरकार ने जारी की एडवायजरी

गौरतलब है कि उत्तराखंड के लिए राहत की बात है. प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 का कोई मरीज नहीं है. एहतियात के तौर पर प्रदेश में सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है. स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि जनपद स्तर पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर निगरानी करना बेहद आवश्यक है. एडवायजरी में कोविड-19 प्रबन्धन के लिए चिकित्सालय स्तर पर सभी तैयारियां चुस्त दुरस्त रखने की बात कही गई है. आम जनमानस में खांसने और छींकने की जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने की जरूरत है. इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण के लक्षण होने पर डॉक्टरों की सलाह से दवाई सुनिश्चित करें. 

Yogi Cabinet Decision: यूपी के 57 जिलों में खुलेंगे साइबर थाने, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'150 साल पुरानी मस्जिद तोड़ दी...', संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
अलीगढ़ के बाद अब कानपुर में सास और दामाद की लव स्टोरी का मामला, कोर्ट में जाकर की शादी
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान
'अहंकार भी त्यागना होगा...ओवैसी के बिना गठबंधन पूरा नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर AIMIM का बयान

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget