एक्सप्लोरर

गंगोत्री से बीजेपी विधायक गोपाल रावत का निधन, मुख्‍यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

गंगोत्री सीट से बीजेपी विधायक गोपाल रावत का निधन हो गया है. रावत लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं. 

देहरादून: उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोपाल सिंह रावत का बृहस्पतिवार को कैंसर से निधन हो गया. गोपाल रावत कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. रावत पीलिया की बीमारी के कारण देहरादून के गोविंद अस्पातल में भर्ती हुए थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं. 

पीलिया की शिकायत हुई
गोपाल रावत कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के लिए मुंबई के कैंसर अस्पताल में भर्ती हुए थे. मुंबई कैंसर अस्पताल में स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वो उत्तराखंड वापस लौट आए थे. हाल ही में गोपाल रावत को पीलिया की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

अस्पताल में चल रहा था इलाज 
करीब 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए गोपाल रावत का इलाज चल रहा था. लेकिन, बृहस्पतिवार को अचानक गोपाल रावत की हालत बिगड़ गई. जिसके बाद उनका निधन हो गया. गोपाल रावत के करीबी प्रदीप पंवार का कहना है कि उन्हें मुंबई के अस्पताल में काफी समय तक भर्ती रखा गया. इलाज के हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन पीलिया ने उनकी जान ले ली.

खास है गंगोत्री सीट 
गंगोत्री सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता और विधायक गोपाल रावत गंगोत्री में एक जाना माना चेहरा थे. सौम्य स्वभाव के गोपाल रावत की क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी. गंगोत्री सीट के लिए उत्तराखंड में माना जाता है कि इस सीट पर जीतने वाले व्यक्ति या दल की ही राज्य में सरकार बनती है. ये सीट हमेशा ही राजनीतिक दलों के लिए भी बेहद खास रही है. 

सीएम ने जताया दुख 
गंगोत्री सीट से गोपाल रावत दो बार विधायक रहे. रावत के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है. 

ये भी पढ़ें:

बीजेपी विधायक ने अदार पूनावाला को बताया 'डकैत', कहा- फैक्टरी का अधिग्रहण कर लेना चाहिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget