एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मौत, तेज बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण भूस्खलन या भूकटाव के कारण प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो और राज्य राजमार्गों सहित 54 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं.

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के कारण उफान पर आए एक बरसाती नाले में डूबने से एक वन दरोगा की मृत्यु हो गयी. प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो सहित अनेक सड़कें भूस्खलन से अवरूद्ध हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले में कैंचीधाम क्षेत्र के धनियाकोट बरसाती नाले में बुधवार शाम देवेंद्र सिंह (35) बह गए.

सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची तथा तलाशी अभियान चलाकर बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे सिंह का शव बरामद किया. सिंह बेतालघाट वन रेंज में वन दरोगा थे और कैंचीधाम के धनियाकोट क्षेत्र के रहने वाले थे. एसईओसी के अनुसार, चमोली जिले की थराली तहसील में सुबह सगवाड़ा गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया. हांलांकि, उस मकान में फिलहाल कोई रहता नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई.

इसके अनुसार, उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचटटी में यमुना नदी पर बनी झील से जलनिकासी बढ़ाने के लिए मलबा हटाने के काम में गढ़गाड़ बरसाती नाले से लगातार मलबा आने तथा वर्षा होने से बाधा आ रही है. स्यानाचटटी झील में दो-तीन मीटर तक आरबीएम इकटठा होने से पानी का स्तर ऊपर आ गया है. इसके अलावा, निकटवर्ती जानकीचटटी क्षेत्र में बुधवार रात्रि लगातार भारी बारिश होने के कारण स्यानाचटटी पुल पर यमुना नदी का पानी बहने लगा जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया.

उधर, पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण भूस्खलन या भूकटाव के कारण प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो और राज्य राजमार्गों सहित करीब 54 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है.

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई मार्ग बाधित

ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर्जरगाड़, जंगलचटटी, बनास, नारदचटटी, सिलाईबैंड, कल्याणी, हरेती, फेड़ी, गेवला, कुमराड़ा, महरगांव जैसे दर्जनभर स्थानों पर मार्ग बाधित हैं. ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण, धरासू पर अवरूद्ध है. ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा, हिलांस होटल तथा हीरोबगड़ में भूस्खलन के कारण बाधित है. क्वारब-भवााली-ज्योलियाकोट राष्ट्रीय राजमार्ग नैनीताल में अवरूद्ध है जबकि जोशीमठ-मलारी-नीति राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध है.

पांच सितंबर तक है इन धार्मिक स्थलों पर रोक

एसईओसी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन की टीमें मार्गों को खोलने के काम में जुटी हैं. खराब मौसम तथा उसके कारण मार्गों के अवरूद्ध होने के चलते राज्य सरकार ने फिलहाल हेमकुंड साहिब और चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर पांच सितंबर तक रोक लगायी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget