एक्सप्लोरर

उत्तराखंड वन विभाग के पास नहीं हैं वेटरनरी डॉक्टर, संकट में वन्यजीवों का इलाज

Uttarakhand News: वन विभाग में वर्तमान में आठ पशु चिकित्सक कार्यरत हैं, जिनमें से चार को अब अपने मूल विभाग पशुपालन में लौटना होगा. जबकि वन विभाग ने शासन से छह नए वेटरनरी डॉक्टरों की मांग की है.

Uttarakhand Forest /epartment News: उत्तराखंड जैसे जैव विविधता से भरपूर राज्य में जहां बाघ, हाथी, तेंदुआ और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं उनकी सेहत के लिए जिम्मेदार सबसे जरूरी कड़ी पशु चिकित्सक की भारी कमी है. उत्तराखंड वन विभाग के पास वेटरनरी डॉक्टरों का कोई स्वतंत्र ढांचा ही नहीं है. ऐसे में घायल या बीमार वन्यजीवों का इलाज करना चुनौती बन गया है.

वर्तमान में वन विभाग पशुपालन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए वेटरनरी डॉक्टरों के भरोसे चल रहा है. लेकिन हाल ही में वित्त विभाग द्वारा जारी एक आदेश ने इस व्यवस्था को झटका दे दिया है. आदेश के अनुसार, पिछले पांच साल से प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को अब अपने मूल विभाग में लौटना होगा. इसका सीधा असर वन विभाग में तैनात पशु चिकित्सकों पर पड़ा है

वन विभाग में वर्तमान में आठ पशु चिकित्सक कार्यरत हैं, जिनमें से चार को अब अपने मूल विभाग पशुपालन में लौटना होगा. जबकि वन विभाग ने शासन से छह नए वेटरनरी डॉक्टरों की मांग की है. विभाग का कहना है कि वह पशुपालन विभाग के साथ मिलकर एक स्थायी ढांचा तैयार करना चाहता है, लेकिन इस दिशा में फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही.

घायल या बीमार जंगली जानवरों का इलाज कौन करेगा?

सचिव पशुपालन का कहना है कि विभाग के पास खुद पशु चिकित्सकों की भारी कमी है, ऐसे में वे ज्यादा डॉक्टर वन विभाग को नहीं दे सकते. इसका मतलब साफ है वन्यजीवों के इलाज की जिम्मेदारी अब लटकती हुई तलवार बन गई है. यह सवाल अब बड़े पैमाने पर खड़ा हो गया है कि जब वन विभाग के पास अपने डॉक्टर ही नहीं होंगे, तो घायल या बीमार जंगली जानवरों का इलाज कौन करेगा? खासकर ऐसे समय में जब मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और वन्यजीवों के घायल होने की खबरें आम हो गई हैं.

कैमरा ट्रैपिंग, ट्रैकिंग सिस्टम, गश्त और बाड़बंदी पर होते हैं करोड़ों खर्च

वन विभाग द्वारा हर साल वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण पर मोटा बजट खर्च किया जाता है. कैमरा ट्रैपिंग, ट्रैकिंग सिस्टम, गश्त और बाड़बंदी पर करोड़ों खर्च होते हैं, लेकिन सबसे जरूरी व्यवस्था चिकित्सकीय देखभाल अभी भी दूसरे विभाग के रहमोकरम पर चल रही है. उत्तराखंड के वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके जीवन की रक्षा तब तक अधूरी है, जब तक वन विभाग के पास खुद का वेटरनरी सिस्टम नहीं होगा. शासन को चाहिए कि वह वन विभाग में एक स्थायी पशु चिकित्सा ढांचा तैयार करे, ताकि संकट की घड़ी में घायल वन्यजीवों को तत्काल इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके. वरना वन्यजीव संरक्षण की सारी योजनाएं केवल कागजों तक सिमट कर रह जाएंगी.

यूपी में 2027 के लिए सपा और कांग्रेस की यह है साझा रणनीति! दोनों यूं कर रहे बीजेपी पर सियासी वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: तीन तलाक के खिलाफ लड़ रही पीड़िता का साथ देगी धामी सरकार, उठाएगी कानूनी खर्च
उत्तराखंड: तीन तलाक के खिलाफ लड़ रही पीड़िता का साथ देगी धामी सरकार, उठाएगी कानूनी खर्च
UP Weather: यूपी में झुलसा रही गर्मी! कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार
यूपी में झुलसा रही गर्मी! कई जिलों में लू का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री के पार
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
BJP विधायक ने यूपी में 'अघोषित बिजली कटौती' का किया जिक्र, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
BJP विधायक ने यूपी में 'अघोषित बिजली कटौती' का किया जिक्र, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Trump Ultimatum | Iran-US War Update: ईरान की चेतावनी से बड़ी अमेरिका में हलचल | Breaking News
Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाह रे पाकिस्तान! भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं, उनको तबाह करने का किया दावा, शहबाज-मुनीर का फिर शर्म से झुका सिर
वाह रे पाकिस्तान! भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं, उनको तबाह करने का किया दावा, शहबाज-मुनीर का फिर शर्म से झुका सिर
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पूछे जाने को लेकर संजय राउत का PM मोदी पर तंज, 'एक बार पद छोड़ने से पहले...'
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल पूछे जाने को लेकर संजय राउत का PM मोदी पर तंज, 'एक बार पद छोड़ने से पहले...'
देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने समझाया गणित
देश में हुए एक साथ चुनाव तो बचेंगे 7 लाख करोड़ रुपए...संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष ने समझाया गणित
विराट कोहली बनें IPL में कमाई के सिकंदर, जानिए कितने करोड़ अबतक कमाए, रोहित-धोनी किस नंबर पर जानिए
विराट कोहली बनें IPL में कमाई के सिकंदर, जानिए कितने करोड़ अबतक कमाए, रोहित-धोनी किस नंबर पर जानिए
‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला', अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी
‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला', अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान की पैप्स को वॉर्निंग
PM Modi Italy Visit: नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, खुद बताया पूरा शेड्यूल, जॉर्जिया मेलोनी से होगी मुलाकात
नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, खुद बताया पूरा शेड्यूल, जॉर्जिया मेलोनी से होगी मुलाकात
'शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला
'शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला
चाशनी में डूबी इडली है रसगुल्ला? यूजर ने इंटरनेट पर किया मजाक तो शशि थरूर ने दिया जोरदार जवाब
चाशनी में डूबी इडली है रसगुल्ला? यूजर ने इंटरनेट पर किया मजाक तो शशि थरूर ने दिया जोरदार जवाब
Embed widget