एक्सप्लोरर

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से कई रास्ते बंद, आपदा मद में केंद्र से मिले 413 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रदेश को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. राज्य में गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भी बारिश जारी रही और इस दौरान तीन व्यक्तियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आपदा मद में प्रदेश के लिए 413 करोड़ रुपए जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का आभार जताया. 

पुलिस ने बताया कि पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर बारिश से उफनाई खोह नदी में गिर जाने से उसमें सवार पांच में से तीन व्यक्ति डूब गए. कार में सवार दो अन्य व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए. एसडीआरएफ ने नदी में डूबे तीन व्यक्तियों में से एक का शव बरामद कर लिया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है. मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मुहम्मद इसरार के रूप में हुई है .

पांच जगहों पर भूस्खलन
लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे जन-जीवन के साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है. चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली और जोशीमठ के बीच पांच जगहों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद हो गया है. चमोली के अपर जिला सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग और नंदप्रयाग में सुरक्षित स्थानों पर रखा है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू और कल्याणी में भूस्खलन के कारण अवरूद्ध है जबकि गंगोत्री राजमार्ग भी पकोड़ानाला और धराली के बीच मलबा आने से बंद है. सीमा सड़क संगठन मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है. रूद्रप्रयाग राजमार्ग भी सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण बंद है. इस बीच, सीएम धामी ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने का बुधवार को एक बार फिर अनुरोध किया और कहा कि उनकी सरकार ने फंसे लोगों की सहायता के लिए आपदा राहत फोन नंबर जारी किए हैं .

Kedarnath Yatra 2023: मौसम साफ होने के बाद फिर केदारनाथ यात्रा शुरू, कांवड़ियों ने लगाया जल नहीं चढ़ाने देने का आरोप

आपदा राहत नंबर जारी
सीएम धामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रदेश के विभिन्न स्थानों और हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिये हमारी सरकार ने आपदा राहत नंबर जारी किए हैं.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सभी जिलों में सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहे हैं और सभी जगह जिला प्रशासन एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं .

मुख्यमंत्री ने शाम को अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश की स्थिति की समीक्षा की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और बुधवार को प्रदेश के लिए आपदा मद में 400 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी हुई है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रदेश में 15 जुलाई से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गयी है.

इस बीच, मौसम विभाग के बारिश जारी रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए चमोली सहित कई जिलों के प्रशासन ने गुरुवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget