एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: मौसम साफ होने के बाद फिर केदारनाथ यात्रा शुरू, कांवड़ियों ने लगाया जल नहीं चढ़ाने देने का आरोप

Kedarnath Yatra News: बुधवार (12 जुलाई) को मौसम साफ होने पर एक बार फिर यात्रा शुरू कर दी गई. सुबह के समय तीन हजार से अधिक यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा गया.

Uttarakhand News: मौसम साफ होने के बाद आज फिर से केदारनाथ यात्रा को शुरू कर दिया गया. सुबह में सोनप्रयाग से हजारों यात्री केदारनाथ धाम भेजे गये. केदारनाथ धाम पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने शिव लिंग पर जल चढ़ाने से वंचित रखने का आरोप लगाया. बता दें कि मंगलवार को भीषण बारिश होने पर केदारनाथ धाम की यात्रा को रोकना पड़ा था. पहाड़ों में रुक-रुककर लगातार तेज बारिश जारी है. जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं. बाबा केदार के भक्तों मौसम की दुश्वारियों की परवाह नहीं है.

तीन हजार से अधिक यात्री भेजे गए केदारनाथ धाम

तमाम चुनौतियों को पार करते हुये सावन माह में भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. बुधवार को मौसम साफ होने पर एक बार फिर यात्रा शुरू कर दी गई. सुबह के समय तीन हजार से अधिक यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा गया. बाबा केदार का दर्शन करने के लिये भक्तों की लंबी लाइन लग रही है. भीड़ बढने के कारण सुबह चार बजे से मंदिर समिति ने कांवड़ियों को बाबा केदार का आम दर्शन करने की इजाजत दी है. कांवड़ियों को फिलहाल मंदिर के गर्भगृह में जाने का मौका भी दिया जा रहा है.

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से वंचित रखने का आरोप

केदारनाथ धाम गए कांवड़ियों ने अव्यवस्था की शिकायत की है. उनका आरोप है कि शिव लिंग पर जल चढ़ाने नहीं दिया जा रहा है. मंदिर समिति ने कांवड़ियों के आरोप से इंकार किया है. उसका कहना है कि शिव लिंग पर सभी को जल चढ़ाने दिया जा रहा है. बारिश में किसी समय अव्यवस्था हो रही है, लेकिन जल चढाने से किसी को नहीं रोका जा रहा है. केदारनाथ धाम पहुंचे कांवड़ियों ने बताया कि गंगोत्री से गंगाजल लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा मार्ग पर ज्यादा परेशानियां नहीं हैं. थोड़ी बहुत दिक्कत के बावजूद रास्ता ठीक है. 

Prayagraj: मंत्री नंदी ने परिवार के साथ की पूजा, आज ही के दिन हुआ था रिमोट बम से हमला, बीजेपी नेता हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget