एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IPS और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Uttarakhand News: राजधानी देहरादून के एसपी देहात लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम और यातायात हरिद्वार का चार्ज दिया गया है. उनकी जगह जया बलूनी को एसपी देहात देहरादून नियुक्त किया गया है.

Uttarakhand IPS and PPS Transfer: उत्तराखंड शासन ने बुधवार (27 नवंबर) को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाते हुए पांच आईपीएस और 14 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल में उत्तरकाशी और देहरादून जैसे प्रमुख जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं. यह तबादले राज्य में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं.

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तरकाशी की नई एसपी बनीं सरिता डोबाल, उत्तरकाशी के एसपी अमित श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है. अब उनकी जगह सरिता डोबाल को उत्तरकाशी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरिता डोबाल के पास पहले रेलवे एसपी का चार्ज था, जो फिलहाल खाली रखा गया है.

देहरादून एसपी देहात की जिम्मेदारी में बदलाव

राजधानी देहरादून के एसपी देहात लोकजीत सिंह को एसपी क्राइम और यातायात हरिद्वार का चार्ज दिया गया है. उनकी जगह जया बलूनी को एसपी देहात देहरादून नियुक्त किया गया है.

धीरेंद्र गुंज्याल बने एआईजी जेल

हाल ही में विजिलेंस से हटाए गए एसएसपी धीरेंद्र गुंज्याल को एआईजी जेल नियुक्त किया गया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी यशवंत सिंह के पास थी, जिन्हें अब केवल एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं ममता बोहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया. एसपी अभिसूचना का कार्यभार संभाल रहीं ममता बोहरा को अब पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है.

पीपीएस अधिकारियों के तबादले

हरबंस सिंह बने अल्मोड़ा के एएसपी, नैनीताल में तैनात एएसपी हरबंस सिंह को अल्मोड़ा का एएसपी बनाया गया है. पंकज गैरोला का तबादला हरिद्वार किया गया है, एसपी यातायात हरिद्वार पंकज गैरोला को एसपी सिटी हरिद्वार नियुक्त किया गया है. वहीं स्वतंत्र कुमार को एसपी सिटी हरिद्वार से 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है.

स्वप्न किशोर सिंह को एसडीआरएफ में जिम्मेदारी

एसपी देहात हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह को एसडीआरएफ में भेजा गया है, जबकि मिथिलेश कुमार सिंह को एसडीआरएफ से एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर बनाया गया है. चंद्रमोहन सिंह को एसटीएफ से एसपी कोटद्वार, मनोज कुमार कत्याल को एएसपी ऊधमसिंहनगर से पीटीसी नरेंद्र नगर. 

एएसपी ऊधमसिंहनगर बने उत्तम सिंह नेगी

वहीं उत्तम सिंह नेगी को पीएसी रुद्रपुर से एएसपी ऊधमसिंहनगर, राजन सिंह को आईआरबी द्वितीय से पुलिस मुख्यालय और चंद्रशेखर अंथवाल को एएसपी मुख्यालय से उपसेनानायक आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है.

पुलिस विभाग में संतुलन बनाए रखने के लिए है फेरबदल 

राज्य में इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है. नए अधिकारियों की तैनाती से न केवल कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस तंत्र को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है. यह फेरबदल पुलिस विभाग में संतुलन बनाए रखने और जिम्मेदारियों का सही वितरण सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.

महाकुंभ से पहले प्रयागराज नगर निगम ने तैयार किया कमांड सेंटर, CM योगी ने किया लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget