एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय, निर्वाचन आयोग ने जारी की सूची

Uttarakhand News: उत्तराखंड में होने वाले चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष रणनीति तैयार की है. इस बार चुनाव खर्च की सीमा में भी संशोधन किया गया है. इससे चुनाव में पारदर्शिता बनी रहेगी.

Uttarakhand election expenses News: उत्तराखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. इस बार चुनाव में उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर विशेष नजर रखी जाएगी. आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्याशियों को तय सीमा के भीतर ही खर्च करना होगा और इससे बाहर जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

वहीं सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने इस बार चुनाव खर्च की निगरानी को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है. सभी जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च का आकलन करेंगे. इसके अलावा, जिला स्तर पर भी खर्च का मिलान किया जाएगा और प्रत्याशियों से निर्धारित समय पर खर्च का विवरण प्रस्तुत करने को कहा जाएगा.

चुनाव खर्च की सीमा में भी संशोधन- निर्वाचन अधिकारी
बता दें कि इससे पूर्व निकाय चुनावों में आयोग ने जिलावार पर्यवेक्षक तैनात किए थे, जिन्होंने प्रत्याशियों से खर्च का विस्तृत विवरण लिया था. जिन प्रत्याशियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर खर्च का ब्यौरा नहीं दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी. अब इसी प्रणाली को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी लागू किया जाएगा

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव खर्च की सीमा में भी संशोधन किया गया है. खासकर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने वालों के लिए खर्च की सीमा बढ़ा दी गई है. यह बदलाव वर्तमान चुनावी परिस्थितियों और खर्चों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.

आयोग द्वारा संशोधित नई खर्च सीमा इस प्रकार बनाई गई है-

  1. सदस्य, ग्राम पंचायत ₹10,000 ₹10,000
  2. उप प्रधान ₹15,000 ₹15,000
  3. ग्राम प्रधान ₹50,000 ₹75,000
  4. सदस्य, क्षेत्र पंचायत ₹50,000 ₹75,000
  5. सदस्य, जिला पंचायत ₹1,40,000 ₹2,00,000
  6. कनिष्ठ उप प्रमुख ₹50,000 ₹75,000
  7. ज्येष्ठ उप प्रमुख ₹60,000 ₹1,00,000
  8. प्रमुख, क्षेत्र पंचायत ₹1,40,000 ₹2,00,000
  9. उपाध्यक्ष, जिला पंचायत ₹2,50,000 ₹3,00,000
  10. अध्यक्ष, जिला पंचायत ₹3,50,000 ₹4,00,000

इन नई सीमाओं को लागू करते हुए निर्वाचन आयोग ने उम्मीद जताई है कि प्रत्याशी ईमानदारी से तय सीमा के भीतर ही प्रचार-प्रसार और अन्य खर्चों का संचालन करेंगे. वहीं, बैलेट पेपरों की छपाई भी पूरी कर ली गई है और उन्हें समय पर जिलों में भेजा जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई व्यवधान न आए.

चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी- राज्य निर्वाचन आयोग
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए चुनाव खर्च की निगरानी अत्यंत आवश्यक है. इस दिशा में आयोग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. आयोग का यह सख्त रुख यह संकेत देता है कि इस बार पंचायत चुनाव न सिर्फ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे, बल्कि अनुशासित और नियम अनुसार भी होंगे.

यह भी पढ़ें- यूपी में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सीएम योगी ने दिया तोहफा, 25 फीसद तक बढ़े भत्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget