एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, बस स्टैंड से जीरो प्वाइंट तक चला बुलडोजर

Mussoorie News: पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर पर्यटन नगरी मसूरी में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एसडीएम के नेतृत्व में मसूरी टिहरी बस स्टैंड से जीरो प्वाइंट तक अतिक्रमण हटाया गया.

Mussoorie News: पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर पर्यटन नगरी मसूरी (Mussoorie) में अतिक्रमणकारियों (Encroachment) पर बड़ी कार्रवाई हुई है. प्रशासन के चिन्हीकरण के बाद एसडीएम (SDM) के नेतृत्व में मसूरी टिहरी बस स्टैंड (Tehri Bus Stand) से जीरो प्वाइंट तक अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर से कार्रवाई की गई. इस दौरान प्रशासन ने कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया गया और कई दुकानों को सीज भी किया गया.

अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई

मसूरी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को एसडीएम मसूरी नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान लोगों का विरोध भी देखने को मिला. अतिक्रमणकारियों और प्रशासन के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई. जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. मसूरी के मासोनिक  निक लॉज बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर किये गए कब्जे को बलपूर्वक हटाया गया. दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि प्रशासन और नगर पालिका द्वारा कुछ लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पूरे मसूरी में हो रखा है. ऐसे में कुछ लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.

एसडीएम की अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने कहा कि मसूरी में अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग, राजस्व राष्ट्रीय राजमार्ग और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है. पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था. परंतु कई लोगों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया. जिसके बाद पुलिस फोर्स और नगर पालिका की टीम के साथ स्थाई और अस्थाई रूप से अतिक्रमण को हटाया गया. उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण दोबारा किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Ramnagar Accident News: उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget