एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन तेज, दावदारों की बढ़ीं धड़कनें तो जानिए क्यों बढ़ी नेताओं की टेंशन

कांग्रेस की बात की जाए तो 70 सीटों के लिए 500 से ज्यादा दावेदारों ने विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी ठोंक दी है. सिटिंग विधायकों को छोड़ दें तो एक एक सीट पर सात से आठ दावेदार हैं.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों नें टिकटों को लेकर मंथन तेज कर दिया है. सभी पार्टियां अपने स्तर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं. कांग्रेस ने इस बार बीजेपी से पहले दावेदारों के आवेदन की स्कूटनी का काम शुरू कर दिया है. दिल्ली में बैठकर इसपर मंथन हो रहा है लेकिन धड़कन उत्तराखंड में बैठे दावेदारी कर चुके नेताओं की बढ़ रही है.

70 सीटों के लिए 500 से ज्यादा दावेदार
उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं. एक पार्टी से 70 नेताओं को ही विधानसभा में टिकट दिया जाना है, लेकिन कांग्रेस की बात की जाए तो 70 सीटों के लिए 500 से ज्यादा दावेदारों ने विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी ठोंक दी है. सिटिंग विधायको को छोड़ दें तो एक एक सीट पर सात से आठ दावेदार हैं.  ऐसे में कांग्रेस नेताओं की टेंशन बढ़ रही है कि किस तरह सभी नेताओं में समन्वय बनाकर दावेदार का चयन किया जाए. हाल ही में स्क्रीन कमेटी ने उत्तराखंड के सभी विधानसभा दावेदारों से एक-एक कर बात की थी जिसके बाद पैनल तैयार कर केंद्रीय हाईकमान को भेज दिया गया है. अब दिल्ली में सभी दावेदारों के आवेदनों की स्कूटनी का काम जारी है लेकिन टेंशन उत्तराखंड में उन नेताओं की बढ़ रही है जो यहां से दावेदारी कर चुके हैं.

नैनिताल सीट से किसे मिलेगा टिकट
कांग्रेस महिला विभाग की अध्यक्ष सरिता आर्य ने नैनीताल सीट से दावेदारी की है. हालांकि इस सीट पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए संजीव आर्य प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उन्हीं को टिकट मिलना भी लगभग तय है. ऐसे में सरिता आर्य के सामने यह टेंशन हो गई है कि वह कहां से चुनाव लड़े और पार्टी उन्हें टिकट देगी भी या नहीं. इसलिए उन्होंने संगठन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि पार्टी की तमाम महिला कार्यकर्ता उनसे सवाल पूछ रही हैं कि जब अध्यक्षा का ही टिकट फाइनल नहीं है तो वह अन्य महिलाओं को कैसे टिकट दिलाएंगी.

35 सीटों पर नाम तय
कांग्रेस में तकरीबन 35 सीटों पर  प्रत्याशियों के नाम तय माने जा रहे हैं और ये वो नेता हैं जो 2017 में बहुत कम अंतर से चुनाव हारे थे. पार्टी उन्हीं पर भरोसा जता सकती है ऐसे में इनके सामने दावेदारी कर रहे तमाम नेता इस बार भी टिकट की लाइन से बाहर माने जा रहे हैं. ये नेता पार्टी के लिए सिरदर्द न बन जाएं इसलिए हर एक सीट पर कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.

ये भी पढ़ें:

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम समेत हर्षिल और मोरी की सांकरी घाटी में बर्फबारी, खूबसूरती देखकर पर्यटक बोले अकल्पनीय

PM Modi in Uttarakhand: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले- इन लोगों ने दोनों हाथों से उत्तराखंड को लूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget