एक्सप्लोरर

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल

विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड में अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठकों लेकर विपक्षी कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं. जबकि से चुनावी रणनीति से जोड़ा जा रहा है.

उत्तराखंड में चुनाव से पहले नई रणनीति के तहत सरकार अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठक आयोजित कर रही है. हालांकि सरकार की कवायद पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस पहल पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी हुई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार को यह साफ करना चाहिए कि इन बैठकों का मकसद क्या है और क्या इनसे संबंधित जिलों की समस्याएं वाकई सुलझ भी रही हैं ? 

गोदियाल के अनुसार, अगर सरकार को जिलों में जाकर बैठक करनी ही थी तो पांच साल के कार्यकाल में कई बारे बैठकें की जा सकती थीं. आरोप लगाते हुए गोदियाल ने यह भी कहा है कि चुनाव करीब आते ही सरकार को जिलों की याद आने लगी है और अब जाकर यह कवायद शुरू की गई. कांग्रेस का तर्क है कि जब सरकार के फैसले सचिवालय में हो ही रहे हैं तो जिलों में बैठकें आयोजित करना चुनावी संदेश देने से ज्यादा कुछ नहीं है.

यह भी पढ़ें: CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल

पहली जिलेवार बैठक बनबसा में 

धामी सरकार द्वारा इस तरह की सबसे पहली रणनीति चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में  अक्टूबर 2026 को अपनायी गई. पिछले हफ्ते रविवार को हुई इस बैठक में कैबिनेट ने 24 प्रस्तावों पर मोहर लगायी थी.  ख़ास बात यह भी है कि चम्पावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र भी है. वहीं दूसरी बैठक आज यानी 12 अक्टूबर सोमवार को हरिद्वार जिले में आयोजित की गई. 

बनबसा में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ने एक्स पर यह भी पोस्ट किया था कि कैबिनेट बैठकें केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि अलग-अलग जिलों में होंगी ताकि स्थानीय समस्याओं और प्राथमिकताओं को करीब से समझा जा सके. वहीं बनबसा में आयोजित यह कैबिनेट बैठक केवल कैबिनेट के द्वारा लिए गए निर्णयों से सीमित नहीं रही बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा बैठक के बाद चंपावत के लिए चार घोषणाएं भी की गई. 

क्या सभी जिलों में आयोजित होंगी बैठक ?

यह बैठकें उत्तराखंड के सभी जिलों में आयोजित होंगी, ऐसे कयास तो लगाए ही जा रहे हैं. हालांकि इस बारे में किसी प्रकार की कोई औपचारिक पुष्टि या घोषणा नहीं की गई है. यह निर्णय पूरी तरह से मुख्यमंत्री का है कि अगली बैठक कब और किस जिले में आयोजित होगी. इससे एक बात तो साफ़ है कि यह बैठकें चुनावी एजेंडे के तहत आयोजित की जा रही हैं. 

पहली बैठक मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में की गई जो संकेत देता है कि इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री अपनी पकड़ मज़बूत रखते हुए चुनाव में बंपर वोटों से एक बार फिर जीतना चाहते हैं. वहीं दूसरी बैठक हरिद्वार जिले में जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पकड़ थोड़ी कमज़ोर रही. पूरे जिले में कुल मिलाकर 11 विधानसभा सीटें हैं जिस में 6 सीटों पर कांग्रेस , 3 पर भाजपा , 1 पर बसपा जबकि एक सीट पर निर्दलीय विधायक है. जाहिर है कि हरिद्वार जिले में बैठक आयोजित कर सरकार इन कमज़ोर सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी. 

क्या है रणनीति ?

इस तरह जिलेवार बैठकों का मुख्य मकसद स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने को लेकर भी है, जिसे आगामी चुनाव में उपलब्धियों के तौर पर क्षेत्र की जानता के बीच रखा जा सकता है. हालांकि सरकार का यह प्रयास धरातल पर क्या असर दिखाता है और अगली बैठक कब और कहाँ होती है इस पर सबकी नजर बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें: 'ठोस सबूत हैं तो...', ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे बृजभूषण सिंह

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget