एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election: दल-बदल को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत की BJP को चेतावनी, किया ये बड़ा दावा

हरीश रावत ने कहा, ''2017 के चुनाव में लोगों ने बीजेपी को कांग्रेस का केवल एक विकल्प माना लेकिन इस बार जनता कांग्रेस को बीजेपी का आवश्यक विकल्प मान रही है.''

देहरादून: उत्तराखंड के कद्दावर नेता यशपाल आर्य की, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में वापसी से उत्साहित पार्टी महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) दल-बदल का खेल खेलेगी तो हम भी चूकेंगे नहीं. रावत ने कहा कि कांग्रेस दल-बदल को प्रश्रय नहीं देती.

हरीश रावत ने कहा, ''बीजेपी दल-बदल का खेल करेगी तो हम उसका जवाब देंगे, अब की बार हम भी चूकेंगे नहीं.'' साल 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से 10 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. इस बार भी अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले, उत्तरकाशी की पुरोली सीट से कांग्रेस विधायक रहे राजकुमार, कांग्रेस के समर्थन से जीते धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और भीमताल के निर्दलीय विधायक बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. लेकिन आर्य और उनके नैनीताल से विधायक पुत्र संजीव को पार्टी में शामिल करवाकर कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर को थामने की कोशिश में लगी बीजेपी को जबरदस्त झटका दिया है. 

जनता कांग्रेस को एक 'आवश्यक विकल्प' के रूप में देख रही है- हरीश रावत

इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उन्हें वह 'शगुन की ठेकी' (मटकी) मानते हैं जो पूरी तरह से दही से भरी हुई है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ''पिछली बार शगुन की ठेकी उनकी तरफ (बीजेपी में) चली गई थी जो इस बार हमारे पास आ गई है.'' कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रावत ने कहा कि बीजेपी के कुशासन और हर मोर्चे पर विफलता से त्रस्त जनता कांग्रेस को एक 'आवश्यक विकल्प' के रूप में देख रही है.

रावत ने कहा, ''2017 के चुनाव में लोगों ने बीजेपी को कांग्रेस का केवल एक विकल्प माना लेकिन इस बार जनता कांग्रेस को बीजेपी का आवश्यक विकल्प मान रही है.'' इस बार के मुख्य चुनावी मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि 'बीजेपी हटाओ', 'डबल इंजन फेल', 'किसानों को कुचला, दबाया', 'लोकतंत्र खतरे में' और 'अर्थव्यवस्था को चौपट किया' जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने की 'विजय यात्रा' की शुरुआत, बीजेपी बोली- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं

Explained: बिजली संकट से अछूता नहीं यूपी, जानें देश के सबसे बड़े सूबे के क्या हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget