एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस पर बरसे Rajnath Singh, कहा- पुलवामा अटैक पर दुश्मनों से किया हिसाब बराबर, सबूत ऑस्ट्रेलिया...

Uttarakhand Election 2022: चमोली पहुंचे राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को कर्णप्रयाग से अनिल नॉटियाल को जिताकर पीएम मोदी को मजबूत करना है.

Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनावों को फतह करने के लिए बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चमोली (Chamoli) जिले के गौचर में पहुंचे. जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. इस दौरान राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) से मेरा बहुत लगाव है. साल 2007 में मैं अनिल नॉटियाल (Anil Nautiyal) के लिये वोट मांगने आया था और अब 2022 में फिर आया हूं. उन्होंने वहां पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. अब कर्णप्रयाग से अनिल नॉटियाल को जिताकर पीएम मोदी को मजबूत करने का कार्य करना है.

अनिल को जिताकर मोदी जी को मजबूत बनाना है- राजनाथ सिंह

वहीं जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब मैं 2007 में यहां आया था तो आपने अनिल नॉटियाल (Anil Nautiyal) को जिताया था. इसलिए अब फिर आप सभी को अनिल नॉटियाल को ही जिताना है और मोदी के हाथों को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यो का आज पूरे देश को लाभ मिल रहा है. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो सेना के शौर्य, पराक्रम पर सवाल करते हैं. हमने पुलवामा अटैक पर दुश्मनों से हिसाब बराबर किया है. इस बात का पुख्ता प्रमाण ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार में भी छपा हुआ है.

Unnao murder case: उन्नाव मामले में अखिलेश यादव ने आरोपी के सपा से रिश्ते पर दी सफाई, पुलिस के एक्शन पर उठाए यह सवाल

कोरोना में हमारी सरकार ने दिया मुफ्त राशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने कम वक्त में बहुत अच्छा काम किया है. गरीब से गरीब व्यक्ति आज आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकता है. हमारी सरकार ने कोरोना काल में जनता को मुफ्त राशन देने का कार्य किया है. कर्णप्रयाग से भाजपा के प्रत्याशी अनिल नॉटियाल को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रत्यशी को जीताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद एक तरफ जहां राज्य में माहौल अब भाजपा के पक्ष में बनता दिखाई दे रहा है, वहीं कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

कर्णप्रयाग में होगी बीजेपी की जीत

चमोली जिले में अनुसूचित जाति मौर्चा के अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग भारी संख्या में बीजेपी के साथ है और नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे है. राजनाथ सिंह के दौरे के बाद बीजेपी की कर्णप्रयाग सीट हम हजारों वोट से जीतने जा रहे है.

UP Election 2022: बांदा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा- पहले यहां होती थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री और अब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget