एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव में किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें? इस बार जनता का क्या है मूड? जानिए सर्वे के दिलचस्प आंकड़ें

Uttarakhand Election: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक हैं. वहीं चुनाव से पहले जनता का मूड जानने के लिए हो रहे सर्वे में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है.

Uttarakhand Election 2022: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो चुकी है. प्रदेश में कुल 70 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. यहां 14 फरवरी को सभी सीटों पर मतदान किया जाएगा और 10 मार्च को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं इससे पहले तमाम न्यूज चैनल जनता का मूड जानने की कोशिश में सर्वे कर रहे हैं. हाल ही में जी न्यूज चैनल द्वारा किए गए सर्वे के जरिए 10 लाख लोगों की राय ली गई और ये जानने की कोशिश की गई कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वोटर्स के दिल में क्या है. बीते दिनों एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में भी ये जानने की कोशिश की गई थी कि इस बार मतदाताओं का झुकाव किस पार्टी की ओर है. तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड की जनता इस बार क्या सोच रही है

ताजा सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

सर्वे की मानें तो उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच नेक-टू नेक मुकाबला नजर आ रहा है. जी न्यूज के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 31 से 35 सीटें मिल सकती हैं. वहीं कांग्रेस के खाते में 33 से 37 सीटें जा सकती हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को 0 से 2 सीटें और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती है.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में भी बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में भी बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आ रही है. वोट शेयर के मामले में 39 फीसदी वोट शेयर बीजेपी की तरफ जाता हुआ नजर आ रहा है. वहीं कांग्रेस तो 37 फीसदी वोट शेयर मिलता नजर आया है. 13 फीसदी वोट शेयर आम आदमी पार्टी के खाते में जा रहा है. अन्य के खाते में करीब 11 फीसदी मतदाताओं का झुकाव है. 

उत्तराखंड में किसे कितने वोट ?
कुल सीट- 70

बीजेपी-39%
कांग्रेस- 37%
आप- 13%
अन्य - 11%

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में 70 सीटों के मुकाबले में बीजेपी को 31 से 37 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के खाते में 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जाती हुई नजर आ रही है.  

उत्तराखंड में किसे कितनी सीट ? (कुल सीट- 70)

बीजेपी- 31-37
कांग्रेस- 30-36
आप- 2-4
अन्य - 0-1

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी को 56 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं. इसके अलावा अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी. वहीं इस सर्वे के जरिए हमने ये जानने की कोशिश की है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वोटर्स के दिल में क्या है. उत्तराखंड में जनता के मूड के हिसाब से कांग्रेस और बीजेपी में ही कड़ी टक्कर नजर आ रही है. बहरहाल जो भी हो 10 मार्च को नतीजे घोषित होने के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार पहाड़ी राज्य की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी. 

ये भी पढ़ें

UP Election 2022: पीएम मोदी वाराणसी के कार्यकर्ताओं से आज नमो एप के जरिए करेंगे संवाद, इन मुद्दों पर होगी बात

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget