एक्सप्लोरर

Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप झटके, हफ्ते में दूसरी बार डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई जा रही है. हफ्ते में दूसरी बार भूकंप से लोग डरे हुए हैं.

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. भूकंप के ये झटके ज्यादातर यमुना घाटी के क्षेत्रों में महसूस हुए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक गुरुवार (5 अक्टूबर) सुबह करीब 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.

रिक्टर स्केल पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई जा रही है. जिस वक्त ये भूकंप आया उस समय लोग गहरी नींद में सोए हुए थे, ज्यादातर लोगों को इस भूकंप के बारे में पता नहीं लग पाया, लेकिन कई लोगों ने धरती में आए कंपन को महसूस किया, तो उनकी नींद उड़ गई. भूकंप महसूस करने के बाद लोग डर से अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि राहत की बात ये है कि इसमें किसी को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है.

भूकंप से नुकसान की खबर नहीं

आपदा प्रबंधन द्वारा मिली जानकारी अनुसार उत्तरकाशी में तड़के आए भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक भूकंप के हलके झटके तहसील बड़कोट, पुरोला और नौगांव विकास खण्ड में महसूस किए गए हैं. कहीं पर किसी प्रकार की कोई क्षति संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. भले ही इस भूकंप की तीव्रता कम हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से भूकंप की घटनाओं में तेजी आई है, उससे लोगों के दिलों में दहशत का माहौल है तो वहीं वैज्ञानिकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं.

इससे पहले मंगलवार को भी उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसका केंद्र नेपाल में जमीन के पांच किमी नीचे बताया गया था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई थी, जो डराने वाली है. इन झटकों का काफी देर तक महसूस किया गया था. जिसके बाद लोग घर से बाहर निकल आए थे.

Lucknow News: लखनऊ में रईसजादों का बवाल, कार सवार युवकों से मारपीट, पुलिस से भी अभद्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget