एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: विकास विभाग के कर्मचारियों का कारनामा, जिंदा शख्स को मृत घोषित किया

Uttarakhand News: लक्सर विकास विभाग कर्मचारियों का बड़ा अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जहां एक जिंदा शख्स को मृत घोषित कर दिया गया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लक्सर विकास विभाग कर्मचारियों का बड़ा अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है, जहां एक जिंदा शख्स को मृत घोषित कर दिया गया. पीड़ित का नाम शोभाराम हैं. वो पिछले दो महीने से खुद को जिंदा साबित करते हुए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे, जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे से गुहार लगाई और तब कहीं जाकर पूरे मामले को ठीक किया गया. 
 
जानिए क्या है पूरा मामला?
शोभाराम हरिद्वार के हुसैनपुर इलाके के रहने वाले हैं. इस पूरे मामला का खुलासा उस वक्त हुआ जब उनकी पेंशन आना बंद हो गई, इसके बाद उन्होंने विकास खंड कार्यालय में जाकर पता करने की कोशिश की तो उनके पैरों के नीचे से जमीन चली गई. दफ्तर में जानकारी दी गई कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है जिसकी वजह से उनकी पेंशन रोक दी गई है. जिसके बाद उन्होंने तमाम तथ्यों को सही कराने की काफी कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो थक हार कर उन्होंने मंगलवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के सामने फरियाद लगाई. शोभाराम की आपबीती सुनकर जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसके बाद इस गलती को सुधारा गया. 
 
शोभाराम ने बताई पूरी कहानी 
शोभाराम ने अपनी परेशान बताते हुए कहा कि "कोरोना काल के चलते मेरी वृद्धावस्था पेंशन कई महीनों से नहीं आ रही थी जब मैंने मामले की जानकारी विकास खंड कार्यालय में पहुंचकर की तो उन्होंने मुझे मृतक बताया और कहा कि मृतक की पेंशन नहीं आती है मैंने अधिकारियों से गुहार लगाई कि मैं आपके सामने जीवित खड़ा हूं लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी हार कर मुझे तहसील दिवस में जिलाधिकारी महोदय से गुहार लगानी पड़ी जिलाधिकारी ने मेरे मामले को दुरुस्त करने  के आदेश दे दिए हैं"
 
वहीं हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि ये मामला बहुत पेचीदा नहीं है. आवेदक की ओर से कहीं कोई कमी रह गई होगी जिसकी वजह से ऐसा हो गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget