एक्सप्लोरर

Uttarakhand Dengue Case: उत्तराखंड में पैर पसार रहा डेंगू, स्वास्थ्य मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

Uttarakhand Dengue News: देहरादून जिले में ही अब तक 100 से अधिक मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि देहरादून के अलावा नैनीताल, पौड़ी और हरिद्वार में अभी यह आंकड़ा दहाई में नहीं पहुंच पाया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में डेंगू (Dengue) के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक करने की मुहिम में जुट गया है. राज्य में मानसून (Monsoon) सीजन में डेंगू के बढ़ते मामले स्वास्थ्य विभाग के माथे पर शिकन पैदा कर रहे हैं. प्रदेश में अब तक 100 से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं. इसको लेकर अब सरकार जागी है और इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) ने अधिकारियों की क्लास ली है. उन्होंने राजधानी देहरादून (Dehradun) में अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें इसके लिए कई दिशा-निर्देश भी दिए.

देहरादून जिले में ही अब तक 100 से अधिक मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि देहरादून के अलावा नैनीताल, पौड़ी और हरिद्वार में अभी यह आंकड़ा दहाई में नहीं पहुंच पाया है. धन सिंह रावत ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंपलेट छपवा रहे हैं. इसके अलावा नगर निगम की स्वच्छता को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रहा है और हर जगह सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. अस्पतालों में अलग से डेंगू वार्ड बनाए गए हैं और मरीजों को हरसंभव बेहतर इलाज की सुविधाएं दी जा रही हैं. अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था की गई है, जहां पर डेंगू वार्ड भी बनाए गए हैं.

लापरवाही नहीं बरतने के दिए गए निर्देश

मानसून शुरू होते ही उत्तराखंड में इस प्रकार की बीमारियां सामने आने लगती हैं, जिनमें डेंगू, आई फ्लू, खांसी, जुकाम और बुखार इत्यादि आम हैं लेकिन डेंगू को लेकर सरकार काफी सतर्क है. इसको लेकर सरकार ने अधिकारियों को सीधे तौर पर निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए. डेंगू के मामले जहां सामने आते हैं, वहां तुरंत इलाज मुहैया कराया जाए. उत्तराखंड के कई ऐसे इलाके हैं, जहां आज भी स्वास्थ्य सेवाएं ठीक से नहीं पहुंच पाए हैं.

108 से मरीजों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

ऐसे में उन जगहों पर 108 एंबुलेंस की मदद से मरीजों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है लेकिन इस वक्त भारी बरसात की वजह से उत्तराखंड के कई सड़कें ऐसी हैं जो टूटी हुई हैं, वहां से मरीजों को लाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेहतर हो.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में 4 बड़े फैसले, 2024 के चुनाव को लेकर तैयार की बड़ी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget