एक्सप्लोरर

Dehradun: उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के निर्देश पर हटा जा रहे अवैध मजार

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में अवैध मजारों को हटाने का काम लगातार जारी है. प्रशासन की तरफ से कई जगहों पर कार्यवाही की गई है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी भूमि से अवैध मजारों को हटाने का अभियान राजधानी और उसके आसपास लगातार जारी है. इसी क्रम में जिला प्रशासन ने शनिवार को दो और अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया.

डीएम देहरादून सविन बंसल ने बताया कि जिले में सरकारी भूमि पर धार्मिक ढांचे के नाम पर किए गए अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी धार्मिक ढाँचों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी मजार को दिया था नोटिस

बद्रीपुर नगर, नेहरू ग्राम ब्लॉक रायपुर में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने दो सप्ताह पूर्व चिन्हित किया था और अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया था. नोटिस का कोई जवाब न मिलने पर शनिवार को प्रशासनिक टीम सिंचाई विभाग और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और बुल्डोज़र चलाकर अवैध ढाँचे को हटा दिया.

 इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम हरि गिरि भी मौजूद रहे. मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.

यहां हुई प्रशासन की दूसरी कार्रवाई

वहीं दूसरी कार्रवाई दिव्यांग विभाग, भारत सरकार की भूमि पर बने एक अवैध धार्मिक ढांचे पर की गई. प्रशासन ने इसे भी ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने साफ किया कि धार्मिक आस्था के नाम पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

सरकार का कहना है कि राज्यभर में यह अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है और इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं. अब तक प्रदेश में 547 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकी हैं और करीब 9,000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो.

Input By : अतुल चौहान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget