एक्सप्लोरर

देवस्थानम बोर्ड पर सीएम धामी का बड़ा एलान, हाई पावर कमेटी करेगी मामले का समाधान

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड पर कहा कि फिलहाल बोर्ड को स्थगित किया है. इस पूरे मामले पर हाई पावर कमेटी का गठन किया है जो सबसे बात करके फैसला लेगी.

Pushkar Singh Dhami on Devasthanam Board: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारी से बात की. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के अलावा सीएम धामी ने प्रभारी दुष्यंत गौतम और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की. पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनीतिक गुरु और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से भी मुलाकात की.

राज्य की योजनाओं को लेकर चर्चा
सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान टनकपुर से बागेश्वर रेल लाइन के सर्वे की बात कही जिससे इस मार्ग पर रेल लाइन बिछ सके. सीएम ने कुमाऊं मंडल में एम्स खोलने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के मुद्दे को लेकर भी बात की. सीएम ने गृहमंत्री से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्वीकृति का अनुरोध किया और इसके लिए देहरादून में जमीन देने की बात भी कही. वहीं, दूसरी ओर सीएम धामी की जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से लखवाड़ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना में केंद्रीय सहायता और किसाऊ परियोजना को लेकर बात हुई.

देवस्थानम बोर्ड पर फैसला जल्द
सीएम धामी ने देवस्थानम बोर्ड पर कहा कि विभिन्न दल के पंडित और पुरोहितों से बात की जा चुकी है. सबकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए फिलहाल बोर्ड को स्थगित किया है. इस पूरे मामले पर हाई पावर कमेटी का गठन किया है जो सबसे बात करके आगे फैसला लेगी. अगर फिर भी किसी को दिक्कत होगी तो समाधान किया जाएगा. गौरतलब है कि, आज तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते हुए पीएम मोदी को खून से खत लिखकर इसे भंग करने की मांग की है.

जेपी नड्डा के दौरे पर हुई बातचीत
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय पंहुचकर संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की.  यहां पर आगामी 20 और 21 अगस्त को होने वाले पार्टी अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों समेत संगठन को लेकर बातचीत हुई है.

ये भी पढ़ें: 

UP Weekend Lockdown: यूपी में शनिवार का लॉकडाउन खत्म, अब सिर्फ संडे को रहेगा कोरोना कर्फ्यू, योगी सरकार ने जारी किए आदेश

राकेश टिकैत की पुष्कर धामी सरकार को चेतावनी- नेताओं-अफसरों को यूपी बॉर्डर पर बनाएंगे बंधक !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget