एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 चोर गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इस क्रम में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले गैंग को पकड़ लिया है.

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के निर्देश पर उधम सिंह नगर पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रही है. उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने चोरी की आठ मोटर साइकिल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है.

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने किच्छा हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बेनीमजार के पास चैकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहें थे. पुलिस ने युवकों को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह भाग न सके और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

बरेली और रामपुर में भी दे चुके हैं चोरी की घटना को अंजाम

वाहन चोरों ने का नाम सुकुन सिंह, कृष कुमार और आदिब अली उर्फ छन्नू है. चोरों ने पुलिस को बताया कि वो नैनीताल, उधम सिंह नगर, बरेली और रामपुर जिले में वाहन चोरों की घटना को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने आरोपी युवकों की निशानदेही पर अन्य सात बाइक रजपुरा के पास झाड़ियों में से बरामद की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है.

''बाइक को गिरवा रखकर लेते थे पैसे''

उधम सिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इस क्रम में किच्छा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंतनगर निवासी सुकुम सिंह पुत्र शंकर सिंह, कृष कुमार पुत्र प्रदीप कुमार और आबिद अली उर्फ छन्नू पुत्र शाकिर अली को आठ चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नैनीताल, उधम सिंह नगर, रामपुर और बरेली जिले से वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे. बाइकों को गिरवी रखकर पैसे ले लेते थे और बाद में उन्हीं को बेच देते थे.

एक महीने के अंदर 34 बाइक बरामद 

पिछले एक महीने में उधम सिंह नगर जिले के अलग अलग थाना पुलिस ने 34 मोटर साइकिल बरामद की है. रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 14, पंतनगर थाना पुलिस ने 04, ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने 08 और अब किच्छा कोतवाली पुलिस ने 08 बाइक बरामद की. एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि हमारी टीम ने पिछले एक महीने में कार्रवाई करते हुए चार बाइक चोर गैंग पर बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं, हमारी कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी.

(वेद प्रकाश की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सपा विधायक इरफान सोलंकी को सुनाई जाएगी सजा, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget