एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड में कांग्रेस ने की 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरूआत, जानें- क्या है प्लान

Haridwar News: उत्तराखंड में कांग्रेस अपने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए पार्टी के संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. कांग्रेस की नजर 2023 नगर निगम चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव पर है.

Hath Se Hath Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के बाद अब उत्तराखंड में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो (Hath Se Hath Jodo) अभियान का आगाज कर दिया है. आज हरिद्वार (Haridwar) में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा (Karan Mahara) के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, हरिद्वार जिले के कांग्रेसी विधायक और बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हर की पौड़ी पर पहुंचे और यहां पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर इस अभियान का शुभारंभ किया. ये यात्रा पूरे हरिद्वार जिले में घूम कर लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी.

उत्तराखंड में कांग्रेस अपने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जरिए एक बार फिर से पार्टी के संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. इस अभियान के जरिए पार्टी 2023 के नगर निगम चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटी हुई है. यात्रा का आगाज करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि देश सीमाएं सुरक्षित नहीं है और यहां की गंगा जमुनी तहजीब को खत्म किया जा रहा है.

करण माहरा ने बीजेपी पर लगाए आरोप

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए करण माहरा ने कहा कि देश को लेकर कांग्रेस की जो चिंता है इसको देखते हुए ये अभियान शुरू किया गया है. इसका प्रभाव भी देखने को मिलेगा क्योंकि आज देश की अर्थव्यवस्था डाउन है, राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित नहीं है, गंगा जमुनी तहजीब को खत्म किया जा रहा है. इस सब को खत्म करने के उद्देश्य से ही कांग्रेस ने इसकी शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जो संदेश था कि जन-जन तक कांग्रेस की बात पहुंचे इस यात्रा के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचा जाएगा. जिनके पास फोन और टीवी नहीं है उनके लिए चौपाले लगाकर राष्ट्रीय और राज्य मुद्दे उठाए जाएंगे.

गुटबाजी पर कही ये बात 

करण माहरा ने कहा कि बीजेपी जोशीमठ आपदा से एस्पोज हो चुकी है. हिंदुओं की आस्था के केंद्र जोशीमठ में उनके प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के पूर्व विधायक 9 तारीख तक नहीं पहुंचे. लोगों में उनके प्रति और सरकार के खिलाफ आक्रोश है. इस दौरान जब पत्रकारों ने कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है बीजेपी में एकजुटता की कमी नजर आ रही है क्योंकि उनके पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: CM योगी और डिप्टी सीएम के सामने भिड़े बीजेपी नेता, कुर्सी के लिए भीड़ते नजर आए वर्तमान और पूर्व मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget