एक्सप्लोरर

सीएम धामी का अधिकारियों को निर्देश, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, अतिक्रमण जैसे मामलों में हो कार्रवाई

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. भ्रष्टाचार, अतिक्रमण और धर्मांतरण जैसे मामलों में कार्रवाई के निर्देश.

Dehradun News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कई अहम निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास सरकार पर बना रहे. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए, ताकि कोई भी भ्रष्टाचारी और उनको बचाने वाला सरकार के पंजे से बच न सके.

धर्मांतरण कराने वालों पर हो कार्रवाई
सीएम धामी बैठक में प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों पर भी विशेष चर्चा की, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अब तक की गई प्रदेश में कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी.  सीएम धामी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि धर्मांतरण से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाए. उन्होंने कहा कि सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए और किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा यदि अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही हो, तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे में लाया जाए,

मुख्यमंत्री ने आधार कार्ड तथा अन्य सरकारी दस्तावेजों के निर्माण की प्रक्रिया में भी सख्ती बरतने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को सरकारी दस्तावेज जारी न किए जाएं. उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि दस्तावेजों के वितरण में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी बहती व्यक्ति के कागज न बने.

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहे कार्रवाई
राज्य में चल रहे अतिक्रमण विरोधी  अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान बिना किसी दबाव या भेदभाव के अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने पाए इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी,साथ ही, उन्होंने शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत आंकलन कर उसकी रिपोर्ट शीघ्र देने को कहा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

बॉर्डर क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाए किसी भी प्रकार की कोई भी अवैध गतिविधि बरदाश नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र को जवाबदेह और संवेदनशील बनाना आवश्यक है, ताकि जनता को सुशासन का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और जनसुनवाई को प्राथमिकता दें.

ये भी पढ़ें: Exclusive: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी के बयान के बाद शुभम की पत्नी बोलीं- हमारी सिर्फ दो मांग है...

About the author दानिश अली

दानिश अली लोकसभा के पूर्व सांसद और राजनेता हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget