एक्सप्लोरर

Exclusive: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी के बयान के बाद शुभम की पत्नी बोलीं- हमारी सिर्फ दो मांग है...

Exclusive: कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या ने बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है. पीएम ने बीकानेर से पाकिस्तान को आतंक के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी है.

UP News: जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में आतंकी हमले के एक महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान को दो टूक बात कही है. राजस्थान स्थित बीकानेर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पीएम ने स्पष्ट किया कि भारत अब और आतंकी हमले नहीं सहेगा. आतंकी हमलों का जवाब पाकिस्तान की सेना और उसकी अर्थव्यवस्था को देना होगा.

बीकानेर में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन पर उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर में एशान्या द्विवेदी ने प्रतिक्रिया दी. बता दें एशान्या के पति शुभम द्विवेदी को आतंकियों ने पहलगाम में मार दिया था.

पीएम के संबोधन पर एशान्या ने कहा कि हम बस यही चाहते हैं कि आतंकियों का खात्मा हो. उन्होंने कहा कि मैं इस सदमे से बाहर नहीं निकल सकती. शुभम की मां खामोश हो गई हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी को एक होना चाहिए, सेना किसी पार्टी के लिए नहीं देश के लिए लड़ती है.

यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई कार्रवाई से एशन्या द्विवेदी संतुष्ट हैं या नहीं, उन्होंने कहा कि जी बिल्कुल. जिस हिसाब से जितने भी पाकिस्तान और हिन्दुस्तान में रह रहे आतंकियों को मारा जा रहा है या उनके ठिकानों को खत्म किया जा रहा है, यह हमारी सेनाओं का बदला था.

यूपी के इन 19 रेलवे स्टेशनों की बदल गई तस्वीर, नेपाल बॉर्डर के भी दो जिले शामिल

'मुझे दो ही चीज चाहिए...'
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन तो चल रहा है. शुरूआत से मैं यही कह रही हूं कि मुझे दो ही चीज चाहिए. एक तो आतंकवाद खत्म हो और दूसरा शुभम को शहीद का दर्जा मिले. एशान्या ने कहा कि पूरे देश को आतंक के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए. आतंकी पाकिस्तान में ही पलते हैं. वह आतंकियों को अपने झंडे में लपेटकर उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं. हमें पाकिस्तान का बायकॉट करना चाहिए. 

एशान्या ने कहा कि मैं पूरे देश से यही कह रही हूं कि जो 26 लोग मारे गए वह गुमनामी की मौत न मारे जाएं. उन्हें शहीद और अमर का दर्जा दिया जाए. हमारा धर्म पूछकर मारा गया. शुभम के लिए मेरी अपील है कि उनको शहीद का दर्जा दीजिए. आप आतंकवाद को एक तमाचा मारिए. आप पाकिस्तान को बताइए कि हम अपने नागरिकों को गुमनामी में नहीं मरने देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget