एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को मिलेगा विस्तार, सीएम धामी ने केन्द्रीय उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से औपचारिक मुलाकात कर राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार व विमानन क्षेत्र के विकास पर चर्चा की.

Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से औपचारिक मुलाकात कर राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार व विमानन क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केन्द्रीय सहयोग का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि रनवे की लंबाई को 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर किए जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित की जा चुकी है. उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान के अनुसार जल्द कार्य शुरू किया जाए. 

देहरादून एयरपोर्ट में रात्रि कालीन संचालन अवधि बढ़ाने की मांग
मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट (Dehradun Airport) के रात्रिकालीन संचालन की अवधि मध्यरात्रि तक बढ़ाने और एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे राज्य में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट (Pithoragarh) से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के साथ-साथ पिथौरागढ़ से धारचूला और मुनस्यारी के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ एक दूरस्थ और सीमांत जनपद है, जो नेपाल और तिब्बत (चीन) की सीमा से लगा है, इसलिए यहां बेहतर हवाई संपर्क सुरक्षा और विकास दोनों के लिहाज से अहम है.

एयरपोर्ट पर ‘हाउस ऑफ हिमालय’स्थापित करने का सुझाव
मुख्यमंत्री ने देहरादून, पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों पर ‘हाउस ऑफ हिमालय’ स्टॉल स्थापित करने का भी सुझाव दिया ताकि स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिले. उन्होंने देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर और नागपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने तथा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत का भी प्रस्ताव रखा.

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों पर भी हवाई सेवा संचालन की दिशा में कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया. बैठक के अंत में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री के रखे गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई संपर्क बेहतर करने के लिए मंत्रालय हरसंभव सहयोग करेगा.

ये भी पढ़ें: Basti News: ब्राह्मणों की तुलना आतंकवादियों से कर बुरे फंसे गुरु जी, अब लटकी निलंबन की तलवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget