एक्सप्लोरर

Basti News: ब्राह्मणों की तुलना आतंकवादियों से कर बुरे फंसे गुरु जी, अब लटकी निलंबन की तलवार

UP News: बस्ती के गौर ब्लॉक में एक सरकारी शिक्षक ने ब्राह्मणों की तुलना आंतकवादियों से करके अपने लिए मुसीबत मोल ले ली है. अब शिक्षक पर निलंबन की तलवार लटक रही है.

Basti News: बस्ती जनपद के गौर ब्लॉक के एक सरकारी शिक्षक विजय पटेल द्वारा ब्राह्मण समुदाय की तुलना आतंकवादियों से करने के बाद ब्राह्मण समाज में खासा नाराजगी है. सोशल मीडिया पर ब्राह्मण जाति के खिलाफ की गई टिप्पणी से उपजे आक्रोश के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा हुआ.

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा" अपने समर्थकों के साथ शिक्षक के निलंबन और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. बीजेपी नेता और उनके समर्थकों को जिलाधिकारी ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया. विजय शंकर त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, संतोष पाठक और विमलेंद्र सिंह सहित सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी की लगभग आधे घंटे तक बातचीत चली.

प्रदर्शनकारियों ने की शिक्षक के निलंबन की मांग
धरने पर बैठे सुदामा और उनके समर्थकों ने आरोपी शिक्षक के तत्काल निलंबन और गिरफ्तारी की मांग पर जोर दिया. इस पर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि प्रशासन मामले की गंभीरता को समझ रहा है. डीएम ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है.

नोटिस का जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो इसके तुरंत बाद निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. बीजेपी नेता ने खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ बर्मा और शिक्षक विजय पटेल पर त्वरित कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसे लापरवाह रवैये के कारण ही समाज में ऐसे विवादित बयान देने वालों की बाढ़ आ गई है.

जिलाधिकारी ने सुदामा को इस सप्ताह के भीतर निश्चित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद भाजपा नेता ने एक सप्ताह के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे चुप नहीं बैठेंगे.

बीजेपी नेता ने बयान हिंदुओं को बांटने वाला बताया
उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान हिंदुस्तान में हिंदुओं को बांटने और समाज में नफरत फैलाने वाला है, जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है. बीजेपी नेता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में अराजकता फैलेगी और शिक्षा के स्तर के साथ-साथ शिक्षकों की गरिमा भी गिरेगी. 

उन्होंने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि हिंदुस्तान में हिंदुओं को बांटने या कमजोर करने के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा. मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है, तो उन्हें ने कहा कि जब बयान मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हो चुका है, तो माफी भी सार्वजनिक होनी चाहिए. प्रशासन के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद फिलहाल यह मामला शांत होता दिख रहा है, लेकिन भाजपा नेता और उनके समर्थक आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

ये भी पढ़ें: शर्मनाक... अलीगढ़ में शराबियों ने तोड़ी शहीद की प्रतिमा, शहादत के अपमान पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget