एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: कोरोना वायरस पर अलर्ट हुई उत्तराखंड सरकार, बूस्टर डोज के लिए चलाया जाएगा अभियान

कोरोना वायरस को लेकर सभी राज्यों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. उत्तराखंड उन लोगों के लिए कैंप आयोजित करने जा रहा है जिन्होंने कोविड के सभी डोज नहीं लिए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड-19 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 (Covid-19) पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज (Booster Dose) लगवाने का अभियान चलाया जाए. बूस्टर डोज लगवाने के लिए कैंप लगाना शुरू करें. सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किए जाएं. सीएम धामी ने कहा कि कोविड के जो भी नए मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) भी कराई जाए.

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए. इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए. उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए. सीएम ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी जरूरत है, जल्द उतने डोज केंद्र से मंगवाए जाएं. सभी जरूरी संसाधनों को उपलब्ध रखा जाए. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअली हिस्सा लिया. रावत ने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है.  उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड की पहली और दूसरी डोज 100 फीसदी लोगों को लग चुकी है. बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा.

उत्तराखंड में शुक्रवार से शुरू हो जाएगा कैम्प

बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस. एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ.आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. सीएम धामी ने इस बैठक को लेकर ट्वीट किया, 'कोविड संक्रमण से बचाव के लिए आज सचिवालय में #COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया. कल से ही बूस्टर डोज लगवाने के लिए कैम्प भी लगाये जाएंगे. सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किए जाएंगे और कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाएगी. कोविड बूस्टर डोज की जो भी आवश्यकता होगी उसकी व्यवस्था हेतु भी यथाशीघ्र केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा.'

ये भी पढ़ें -

UP Politics: क्या ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका देने की तैयारी में अखिलेश यादव? इस मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत
मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र और नाती की मौत
कन्नौज: अफेयर के शक में पत्नी को कुर्सी पर बांध जिंदा जलाया, आरोपी पति फरार
कन्नौज: अफेयर के शक में पत्नी को कुर्सी पर बांध जिंदा जलाया, आरोपी पति फरार
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget