एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा से पहले बदल सकते हैं कई नियम, वीआईपी दर्शन के लिए लग सकता है शुल्क, जानें- वजह

Uttarakhand: श्री बद्री केदारनाथ समिति की 4 टीमें देश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों के अध्ययन के लिए रवाना हो चुकी हैं. यह चारों टीमें इन प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में व्यवस्थाओं को देखेंगी.

Chardham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान इस बार कई नियम बदल सकते हैं. वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लग सकता है. आम लोगों के लिए टोकन व्यवस्था साथ ही अन्य और भी कई नियमों में बदलाव पर विचार चल रहा है. इसके लिए बीकेटीसी की चार टीमें अलग-अलग मंदिरों में अध्ययन के लिए गई हैं. यह चारों टीमें तिरुपति वेंकटेश मंदिर (Tirupati Venkateswara Temple) आंध्र प्रदेश, महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) उज्जैन, वैष्णो देवी मंदिर (Veshno Devi Temple) जम्मू कश्मीर और सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) गुजरात के प्रबंधन से बातचीत करेंगी, तमाम बातों के अध्ययन के बाद बीकेटीसी और शासन स्तर पर व्यवस्थाओं को बदलने पर विचार किया जा सकता है.

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 4 अप्रैल महीने से शुरू हो रही है, लेकिन भीड़ की ज्यादा संख्या को देखते हुए शासन और बीकेटीसी स्तर पर व्यवस्था में बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक इस बार वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लगाया जा सकता है, साथ ही अन्य और भी व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है. इसके लिए श्री बद्री केदारनाथ समिति की 4 टीमें देश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों के अध्ययन के लिए रवाना हो चुकी हैं. इनमें एक टीम तिरुपति वेंकटेश मंदिर आंध्र प्रदेश गई है, दूसरी टीम वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर और तीसरी टीम महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन गई है, जबकि चौथी टीम सोमनाथ मंदिर गुजरात में प्रबंधन से बातचीत करेगी. 

प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों का अध्ययन करेंगी टीमें

यह चारों टीमें इन चारों प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में व्यवस्थाओं को देखेंगी, साथ ही साथ वीआईपी दर्शन के लिए वहां क्या व्यवस्था है, उस पर वहां के प्रबंधन से बातचीत करेंगी. माना जा रहा है कि इनकी रिपोर्ट के बाद उत्तराखंड में चारों धामों में कई व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है. साथ ही वीआईपी दर्शन के लिए भी शुल्क लगाया जा सकता है.

इधर तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि व्यवस्था बीकेटीसी के माध्यम से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में की जाती है, लेकिन इससे पहले भी कई बार बीकेटीसी की कई टीमें इस तरह के अध्ययन कर चुकी हैं, लेकिन उनका फायदा कुछ नहीं मिल पाया. इतना ही नहीं पुरोहितों का यह भी कहना है कि भगवान के दरबार में वीआईपी दर्शन जैसी चीजों का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उत्तराखंड के चार धाम लाखों करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं, ऐसे में अति विशिष्ट लोगों को अलग से सुविधा देना ठीक नहीं. तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक श्री बद्री केदारनाथ समिति को स्थानीय लोगों और तीर्थ पुरोहितों से इस संबंध में बात करनी चाहिए, ताकि यहां व्यवस्थाओ को और बेहतर किया जा सके. 

यात्रा से पहले बदले जा सकते हैं नियम

पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या से सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई थी, इसलिए इस बार सरकार बिल्कुल भी यह नहीं चाहती कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत हो और व्यवस्थाओं की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़े, इसलिए चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही कई तरह के बदलाव और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: सपा विधायक पर क्यों भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य? कहा- 'वो दूध पीता बच्चा है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget