एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: भारी हिमस्खलन का नतीजा थी चमोली आपदा, जानें- क्या कहती है 53 वैज्ञानिकों के दल की स्टडी

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि चट्टान और हिमस्खलन तेजी से अत्यधिक बड़े मलबे में बदल गए. इस अध्ययन में उपग्रह से ली गई तस्वीरें, भूकंपीय रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों की वीडियो का इस्तेमाल किया गया.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले में सात फरवरी को आयी आपदा एक हिमस्खलन का नतीजा थी जिससे नजदीक के रोंती पर्वत से 2.7 करोड़ क्यूबिक मीटर की चट्टान और हिमनद बर्फ गिरी थी. इस आपदा में 200 से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए. अनुसंधानकर्ताओं के एक अंतरराष्ट्रीय दल के अध्ययन में यह बात कही गयी है. इस क्षेत्र में इस साल सात फरवरी को मानवीय आपदा आयी जब मलबा और पानी रोंती गाड, ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदी घाटियों में गिरा. इस आपदा की वजह और इसके असर का पता लगाने के लिए 53 वैज्ञानिकों का एक वैश्विक दल आगे आया था.

अनुसंधानकर्ताओं में नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और आईआईटी, इंदौर के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे. उन्होंने पता लगाया कि चट्टान और हिमनद बर्फ के गिरने से बाढ़ आयी. पत्रिका 'साइंस' में गुरुवार को प्रकाशित इस अध्ययन से पता लगता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं ज्यादा हो रही है और यह संवेदनशील वातावरण में बढ़ती विकास परियोजनाओं के खतरे को रेखांकित करती है.

चट्टान और हिमस्खलन तेजी से अत्यधिक बड़े मलबे में बदल गए

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि चट्टान और हिमस्खलन तेजी से अत्यधिक बड़े मलबे में बदल गए. इस अनुसंधान के नतीजों से शोधकर्ताओं व नीति निर्माताओं को इस क्षेत्र में पैदा हो रहे खतरों को बेहतर तरीके से पहचानने में मदद मिलेगी. इस अध्ययन में उपग्रह से ली गई तस्वीरें, भूकंपीय रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों की वीडियो का इस्तेमाल किया गया.

अमेरिका में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के एक अनुसंधानकर्मी और अध्ययन के सह-लेखक शशांक भूषण ने कहा, ''हमने अपने फ्रांसिसी साथियों के साथ घटना के कुछ दिनों के भीतर उपग्रह से ली गई तस्वीरें एकत्रित करने पर काम किया और घटनास्थल का विस्तृत मानचित्र बनाया.'' अनुसंधानकर्ताओं ने तस्वीरों और मानचित्र की घटना के बाद और पहले के घटनाक्रम से तुलना की ताकि सभी बदलावों और घटनाक्रम का पता लगाया जाए.

कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी के सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक डैन शुगर ने कहा, ''हमने एक ढलान पर संदिग्ध काले गुबार पर धूल और पानी के ढेर का पता लगाया.'' यह काला गुबार हिमस्खलन का 3.5 करोड़ घन गज का हिस्सा निकला.

यह भी पढ़ें-

PM Modi-Yogi Meet: पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक खत्म, करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात

बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे ओम प्रकाश राजभर, कहा- दिल्ली से लेकर लखनऊ तक ड्रामा चल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget