एक्सप्लोरर

PM Modi-Yogi Meet: पीएम मोदी और सीएम योगी की बैठक खत्म, करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात

PM Narendra Modi-Yogi Adityanath Meet: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के बीच बैठक खत्म हो गई है. दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक ये मुलाकात हुई. सीएम योगी अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं.

नई दिल्ली. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम आवास पर हुई ये बैठक करीब 80 मिनट तक चली. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. मोदी से मुलाकात के बाद योगी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करने उनके आवास पहुंच चुके हैं. योगी और नड्डा के बीच मुलाकात भी शुरू हो चुकी है.

मुलाकातों के इस दौर के बारे में बीजेपी नेताओं या पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी, लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि यह कवायद जितिन प्रसाद और एके शर्मा सहित कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल किए जाने को लेकर है. 

गुरुवार को शाह से की मुलाकात
इससे पहले गुरुवार को उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक मुलाकात हुई. शाह से मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री का हार्दिक आभार.’’

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में मुलाकातों के इस दौर को काफी अहम माना जा रहा है.

शाह से मिलीं अनुप्रिया पटेल
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के दौरान अपना दल की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शाह के आवास पर पहुंची. उत्तर प्रदेश के ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद और संत कबीरनगर से सांसद प्रवीण निषाद ने भी शाह से मुलाकात की.

शाह की अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के नेताओं से मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को साधने के बीजेपी के प्रयास के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. अनुप्रिया प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्र सरकार में मंत्री थी, लेकिन दूसरी बार जब वह प्रधानमंत्री बनें तो उन्होंने अपना दल की नेता को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी. कहा जा रहा है कि अनुप्रिया मोदी कैबिनेट में अपने लिए मंत्री पद और राज्य में अपने पति आशीष पटेल के लिए एक मंत्री पद की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:

राहुल और प्रियंका गांधी का केंद्र पर वार- घर घर टीका पहुंचाए बिना कोरोना महामारी से लड़ना असंभवए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget