एक्सप्लोरर

बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे ओम प्रकाश राजभर, कहा- दिल्ली से लेकर लखनऊ तक ड्रामा चल रहा है

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अब हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. इन लोगों पर अब हमें भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि आज भागीदारी संकल्प मोर्चा कि बैठक है उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी.

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ये साफ कर दिया है कि वो बीजेपी के साथ नहीं जा रहे हैं. इससे पहले चर्चा थी कि बीजेपी राजभर से बात कर रही है. कहा जा रहा था कि इसके लिए बीजेपी ने पूर्वांचल के बड़े नेताओं को लगाया है.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ''अब हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. इन लोगों पर अब हमें भरोसा नहीं है. बीजेपी में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक ड्रामा चल रहा है. ये लोग झूठ बोलकर गठबंधन कर लेते हैं और बाद में मुकर जाते हैं.'' राजभर ने कहा कि ''यूपी में हम बीजेपी को छोड़कर गठबंधन के लिए तैयार है. हमारा मोर्चा है, जिसे गठबंधन करना है वो हमारे पास आएगा.''

बीजेपी ने पिछ़ड़ों के साथ किया वादा पूरा नहीं किया- राजभर

सुभासपा के अध्यक्ष ने कहा कि ''मुझे 22 सीटों का वादा किया गया था लेकिन 9 सीटें ही दी गई. बीजेपी ने पिछ़ड़ों के साथ किया वादा पूरा नहीं किया है. चुनाव आते ही इन्हें पिछड़ों की याद आने लगती है.'' उन्होंने कहा कि ''आज भागीदारी संकल्प मोर्चा कि बैठक है उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी.''

इससे पहले राजभर ने ट्वीट किया कि भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये पर हम सवार नहीं होंगे, जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ो की याद आती है जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है, हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किये थे साठे चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यूपी में शिक्षक भर्ती में पिछड़ों का हक लुटा, पिछड़ों को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुंह से पिछड़ों के बीच में वोट मांगने आएगी. इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ा याद आते हैं. हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी यूपी में भाजपा को हराना चाहते है हम उनसे गठबंधन करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें-

जितिन प्रसाद को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में बीजेपी, योगी कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget