एक्सप्लोरर

Watch: कहासुनी के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कथित तौर पर की शख्स की पिटाई, वीडियो वायरल

Premchand Aggarwal News: कैबिनेट मंत्री का कहना है कि वो शख्स उन्हें अपशब्द कह रहा था, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने बहस करनी शुरू कर दी और हमला करते हुए उनका कुर्ता फाड़ दिया.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Aggarwal) उनके सुरक्षा कर्मी तथा कुछ अन्य लोगों का ऋषिकेश (Rishikesh) में एक व्यक्ति को बहस के बाद पीटने का एक कथित वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ. वीडियो आने के बाद स्थानीय लोगों ने ऋषिकेश कोतवाली में मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. 

प्रदेश में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे अग्रवाल ने हालांकि, अपने इस कृत्य का यह कहते हुए बचाव किया कि सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के उस व्यक्ति ने उन्हें अपशब्द कहने के अलावा उन पर हमला किया और उनका कुर्ता तथा उनके सुरक्षा कर्मी की वर्दी फाड़ दी, जिसके कारण उसकी पिटाई की गई. उन्होंने कहा, “मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी क्योंकि यह सरकारी तंत्र पर हमला है.”

पीड़ित ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

दूसरी तरफ पीड़ित शख्स सुरेंद्र नेगी ने फेसबुक पर पोस्ट अपने एक वीडियो में मंत्री और उनके कर्मचारियों पर बिना किसी उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया. एक क्लिप में नेगी ने आरोप लगाया कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्हें मंत्री और उनके लोगों ने क्यों अपशब्द कहे और उन पर हमला क्यों किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘हम ट्रैफिक जाम में फंस गए थे और मैं उनकी कार के पास से बिना यह जाने कि उसमें कौन बैठा है, गुजर गया. उन्होंने मुझे अपशब्द कहे और जब मैंने इसका विरोध किया तो वह और उनके लोग अपनी कार से उतरे और मुझे पीटने लगे.’’

कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग

वीडियो में नेगी ने एक पेन भी दिखाया और कहा कि यह मंत्री का पेन है और यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें उनके द्वारा पीटा गया है. इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने अग्रवाल को तत्काल राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है.  उन्होंने कहा, ‘‘जिन कंधों पर राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, अगर वे ही आम जनता के साथ मारपीट कर रहे हैं तो प्रदेश में कानून का राज कहां रहेगा.’’ धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी.

मंत्री ने दी पूरे विवाद पर सफाई

हालांकि, अग्रवाल ने इस संबंध में एक अलग जानकारी देते हुए कहा कि नेगी उनकी कार के साथ-साथ चल रहे थे. उन्होंने बताया कि उनकी कार के शीशे नीचे थे और नेगी उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया. मंत्री ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नेगी ने उनसे बहस करनी शुरू कर दी तथा हमला करते हुए उनका कुर्ता फाड़ दिया.  उन्होंने बताया कि उनके सुरक्षा कर्मियों ने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया तो नेगी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी. 

मंत्री ने कहा कि इस घटना में उनके कुर्ते की जेब में रखा सारा सामान भी खो गया. नेगी को ‘ब्लैकमेल’ करने वाला शख्स करार देते हुए अग्रवाल ने कहा कि एक मंत्री पर हमला करने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. वीडियो में अग्रवाल और नेगी सड़क पर कथित तौर पर बहस करते दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद मंत्री नेगी को कथित रूप से तमाचा मारते हैं. इसमें दिख रहा है कि जब नेगी की कार चला रहा व्यक्ति उन्हें बचाने आता है तो अग्रवाल का सुरक्षा कर्मी उसे कई बार तमाचे मारता है.

वीडियो के मुताबिक, इस बीच नेगी सड़क से कुछ उठाकर हमला करने का प्रयास करते दिखाई देते हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मी वक्त रहते पीछे घूमता है और नेगी को पकड़ लेता है जिसके बाद मंत्री समेत सभी लोग उन्हें पीटने लगते हैं. 

ये भी पढ़ें- Azam Khan: आजम खान बोले, 'राजीव गांधी के चिथड़े भी नहीं मिले होंगे, जब कुदरत इन्तेकाम लेती है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget