एक्सप्लोरर

Uttarakhand: ट्रिपल इंजन का जिक्र कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा?

Massoorie News: गणेश जोशी ने कहा मसूरी पालिका बोर्ड में बीजेपी की सरकार नहीं है जिससे विकास कार्य में अड़ंगा लग रहा है. जिस दिन यहां ट्रिपल भाजपा की सरकार बन जाएगी उस दिन से समस्याएं खत्म होने लगेगी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी (Massoorie) में 144 करोड़ की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना पूरी हो गई है, जिससे स्थानीय लोग बेहद खुश हैं. बुधवार को जब मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री (Cabinet MInister) गणेश जोशी (Ganesh Joshi) यहां पहुंचे तो बीजेपी मंडल (BJP) और मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन समेत कई सामाजिक संगठनों ने उनका भव्य स्वागत किया. मसूरी में पेयजल की समस्या को देखते हुए ये योजना राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के सहयोग से केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाई गई थी जो अब पूरी हो चुकी है. 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विपक्ष के लोग इस योजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं परंतु कांग्रेस के द्वारा इस योजना में 1 इंच का भी काम नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस कार्य को करने के लिए कोई सहयोग नहीं दिया गया. कांग्रेस सरकार द्वारा मसूरी में 200 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत कराये जाने को लेकर मसूरी में बड़े-बड़े होर्डिंग जरूर लगवाए गए थे पर ये योजना 144 करोड़ रुपये की थी. उन्होंने कहा कि मसूरी में 14 एमएलडी पानी की जरूरत है परंतु अब योजना पूरी होने के बाद मसूरी को 16 एमएलडी पानी मिलेगा, जो भविष्य में 23 एमएलडी हो जाएगा. 

गणेश जोशी ने गिनाए विकास के काम 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता ने उनको अपार समर्थन और सहयोग देकर तीन बार मसूरी से विधायक बनाकर आशीर्वाद दिया है. उसका कुछ ऋण अब वो चुकाने में सफल हुए हैं. हम मसूरी के लोगों के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे. गणेश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से ही ये सब पूरा हो सका है. उन्होंने कहा, जल्द मसूरी के गांधी चौक में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिये चौक पर बोटलनैक को खुलवाया जा रहा है. जॉर्ज एवरेस्ट का सौदर्यकरण का काम पूरा हो चुका है और जीरो प्वाइंट में पार्किंग का निर्माण भी कराया जा रहा है. 

कांग्रेस पर लगाया आरोप

गणेश जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री का अधिकारियों को आदेश था कि अगर भाजपा का विधायक गणेश जोशी किसी काम को कहे तो वो काम नहीं होना चाहिए, लेकिन जनता की ताकत के सामने सरकार को भी झुकना पड़ा और अब यहां के विकास कार्य हो पा रहे हैं. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीजेपी नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार है. मसूरी नगर पालिका को इस बार बीजेपी भारी मतों से जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर वो मसूरी के विकास को गति देना चाहते हैं तो यहां बीजेपी का चेयरमैन बना दें. 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी पालिका बोर्ड में बीजेपी की सरकार नहीं होने की वजह से विकास कार्य में अड़ंगा लग रहा है. जिससे मसूरी का विकास नहीं हो पाया. नगर पालिका में बीजेपी का चेयरमैन होता तो आज यहां की तस्वीर अलग होती. जिस दिन मसूरी में ट्रिपल भाजपा की सरकार बन जाएगी उस दिन मसूरी की आधी से जयादा समस्याओं का निराकरण हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: मैनपुरी में सपा की हार पर पहली बार बोले शिवपाल यादव, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget