एक्सप्लोरर

देहरादून: महज तीन साल में ही धराशायी हो गया बड़ासी पुल, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था शुभारंभ 

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बना बड़ासी पुल टूट गया है. ये पुल 2018 में 3 साल पहले ही बना था. इतनी जल्दी इस पुल का टूट जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. जान पर खेलकर पुल के किनारे से लोग निकल रहे है. लोगों को रोकने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है.

देहरादून: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस का नारा दिया था और विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर कोई कंप्रोमाइज नहीं करने का संदेश देने की भी कोशिश की थी. लेकिन, इस दौरान हुए कामों की पोल बड़ासी के उस पुल ने खोल दी है, जो 3 सालों में ही भरभरा कर जमीन पर आ गिरा.

3 साल पहले बना था पुल 
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बड़ासी पुल का टूटना कोई सामान्य बात नहीं है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये पुल 2018 में 3 साल पहले ही बना था. लेकिन, इतनी जल्दी इस पुल का टूट जाना कई सवाल खड़े कर रहा है. इसी को लेकर एबीपी गंगा की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के टूटे हिस्से को देखा तो पता चला कि इसमें लगाए गए पुस्ते में सरिये का उपयोग बेहद कम दिखाई दे रहा था. हालांकि, इसका खुलासा तो जांच के बाद ही हो पाएगा लेकिन दी गई जानकारी के अनुसार 2018 में इस पुल को बनाया गया था और इसका शुभारंभ तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था.

लोग करते रहे हैं शिकायत 
खास बात ये है कि इस पुल से ठीक पहले बनाए गए भोपाल पानी के पुल में भी खराब गुणवत्ता की ऐसी ही शिकायतें मिली थी जिसके बाद मुख्यमंत्री रहते त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ इंजीनियर को सस्पेंड भी किया था. ऐसे में सवाल उठता है कि इस दौरान बनाए गए पुलों में एक के बाद एक गड़बड़ी क्यों सामने आ रही है. इस पर स्थानीय लोगों से जब हमने बात की तो पता चला कि लोग भी इसकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत करते रहे हैं और अब जब ये पुल टूट चुका है तो इसके बाकी हिस्से के भी टूटने का खतरा बना हुआ है. बावजूद इसके किसी विभागीय कर्मचारी को तैनात नहीं किया गया है. जान को दांव पर रखकर पुल के किनारे से निकलते लोगों को रोकने के लिए भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई दी. 

ये भी पढ़ें:  

बीजेपी सांसद रवि किशन बोले- सालों पहले अश्लील भोजपुरी गाने पर की थी एक्टिंग, आज भी है खेद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget