एक्सप्लोरर

Gaurikund Landslide: गौरीकुंड हादसे पर बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने जताया दुख, लापता लोगों की तलाश अब भी जारी

Gaurikund Landslide: बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने गौरीकुंड में हादसे पर दुख जताया है. गुरुवार रात को यहां हुए भूस्खलन की वजह से तीन से चार दुकानें मंदाकिनी नदी में समा गई, जिसमें कई लोग लापता हैं.

Landslide In Gaurikund: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) के सबसे मुख्य पड़ाव गौरीकुंड (Gaurikund) में गुरुवार रात हुई लैंड स्लाइड होने की वजह से बड़ा हादसा हो गया. जिसकी वजह से यहा सड़क किनारे बनी तीन से चार दुकानें ध्वस्त हो गईं और करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ गए. इनमें से 3 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं जबकि बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है.

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने गौरीकुंड में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि, "रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों के लापता एवं हताहत होने की दुःखद सूचना से स्तब्ध हूं... ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें.. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं." 

गौरीकुंड में राहत एंव बचाव कार्य जारी

दरअसल, केदारनाथ यात्रा के सबसे मुख्य पड़ाव गौरीकुंड बस स्टेशन के नजदीक देर रात वज्रपात होने से पहाड़ी दरक गई. पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटरमार्ग के किनारे स्थित तीन से चार दुकानें भी आ गईं. पहाड़ी से इतने भारी-भरकम बोल्डर गिरे कि दुकानों का भी कुछ अता-पता नहीं चला. बताया जा रहा है कि जिस समय ये लैंड स्लाइड हुआ, उस वक्त दुकानों में लोग मौजूद थे. हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया. आपदा एवं प्रबंधन टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है.

शुक्रवार को हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन लोगों को शव बरामद कर लिए गए हैं. आज सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेश जारी है. इस रेस्क्यू एवं खोजबीन ऑपरेशन में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, वाईएमएफ, पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीमें मौजूद है जो लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही हैं. वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले UP के इन दो सांसदों की तस्वीर वायरल, उठे सवाल- क्या नई खिचड़ी पक रही?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget