एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics:उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष का यह दावा बढ़ाएगा कांग्रेस की मुश्किल? राम मंदिर पर भी दिया बयान

Uttarakhand News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा है कि हम हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहने वाले लोग हैं, हमें चुनाव से डर नहीं लगता कांग्रेस अपना सोचे.

Mahendra Bhatt on Ram Mandir: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव करीब आते ही बयान बाजी का दौर शुरू हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयान बाजी कर रहे हैं. जहां कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निकाय चुनाव टालकर लोकसभा चुनाव में हार से बचने का आरोप लगा रही है. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा है कि हम हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहने वाले लोग हैं, हमें चुनाव से डर नहीं लगता कांग्रेस अपना सोचे बागेश्वर का हार को न भूले कांग्रेस.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी सरकार और संगठन पर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव कराना सरकार और संगठन की जिम्मेदारी है लेकिन चुनाव से पूर्व वोटर लिस्ट और आरक्षण तथा सीमा विस्तार का मुद्दा सामने है. इन सभी के पूरे होने के बाद निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं. इसमें हमारी कोई गलती नहीं है. शासन अपना काम कर रहा है. जैसे ही चुनाव आयोग हमसे चुनाव के लिए कहेगा हम चुनाव लड़ने को तैयार हैं. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी कई गंभीर आरोप लगाया उनका कहना था कि कांग्रेस बताए कि उनकी सरकार रहते उन्होंने कब चुनाव तय समय पर कराए हैं. दूसरे पर आरोप लगाना आसान है लेकिन अपने गिरेबान में झांक कर देखना मुश्किल है कांग्रेस बताएं उन्होंने कब निकाय चुनाव तय समय पर कराए हैं.

वही राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि देश जानता है की कौन सी पार्टी राम मंदिर की बात करती थी. किसने राम मंदिर बनाने में मेहनत की उसी का नतीजा है. आज भव्य राममंदिर बनने जा रहा है, कांग्रेस को कोई हक नहीं इस बाबत बात करने का. राम मंदिर बनाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी कांग्रेस ने हमेशा देश में बंटवारे का काम किया है. कांग्रेस के ही लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएं लेकिन तारीख नही बताएंगे अब मंदिर भी बन रहा है और उसकी तारीख भी बता दी है. हमने इस विषय पर कांग्रेस को बोलने का कोई हक नहीं है. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर के भी महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम पांचो लोकसभा सीट जीतने जा रहे हैं और भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं इसमें कोई शक नहीं है.

UP News: 'रुपयों का इंतजाम नहीं किया तो इलाज करा दूंगा...', बीजेपी नेता ने व्यापारी को फोन पर दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget