एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की सदस्यता खत्म, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल

Rajendra Bhandari Joins BJP: बीजेपी में शामिल होने के बाद राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की.

Rajendra Bhandari News: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद से ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे का सिलसिला तेज हो गया है. बद्रीनाथ से विधायक रहे राजेन्द्र भंडारी ने रविवार को कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. राजेंद्र भंडारी का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने भी मंजूर कर लिया और अब 17 मार्च से बद्रीनाथ विधानसभा सीट रिक्त हो गई. 

बता दें कि उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने आज रविवार (17 मार्च) की दोपहर बाद एक बदले घटनाक्रम में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था. राजेंद्र भंडारी को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे की वो बीजेपी के जा सकते हैं और आज हुआ भी वही. राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी और अनिल बलूनी के सामने बीजेपी का दामन थामा. राजेंद्र भंडारी मौजूदा वक्त में कांग्रेस से बद्रीनाथ के विधायक हैं और उन्होंने बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को 2022 विधानसभा चुनाव में हराया था.

बीजेपी में शामिल होने के बाद राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. पिछले 15 दिनों से राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन राजेंद्र भंडारी समेत उनके समर्थक इस बात को लगातार इनकार कर रहे थे. 24 घंटे पहले ही कांग्रेस के पौड़ी से उम्मीदवार गणेश गोदियाल की जनसभा में राजेंद्र भंडारी ने इन सभी अफवाहों को खारिज किया था कि वो बीजेपी जॉवाइन कर रहे हैं लेकिन मात्र 24 घंटे के बाद ही राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली.

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता और बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा था कि "प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश को आगे जा रहा है. हम उनके पदचिन्हों पर काम करेंगे. निश्चित रूप से भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर लाएंगे."

वहीं राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में आने पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "उनका लंबा राजनीतिक करियर है, वह हमारे द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं और वह उससे प्रभावित हैं. भाजपा पहले से ही उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटें जीतने की स्थिति में थी, लेकिन हमारे परिवार में उनके शामिल होने से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. हम दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में उनका स्वागत करते हैं."

UP News: 'राम द्रोहियों के बीच में राम भक्त...', उद्धव ठाकरे की तस्वीर शेयर कर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget