एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने मालन पुल टूटने पर नाराजगी जताई, जांच के दिए गए आदेश

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण (Ritu Khanduri Bhushan) ने कहा कि पुल के टूटने से उनके क्षेत्र की आधी जनसंख्या का संपर्क टूट गया है और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा कोटद्वार में भारी बारिश के कारण मालन पुल के टूटने को लेकर शुक्रवार को गहरी नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए. प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे ने बताया कि उन्होंने विभागाध्यक्ष को कोटद्वार और हरिद्वार में पुलों के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की गहन जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है.

कोटद्वार से विधायक भूषण का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पुल का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा से फोन पर बात करते हुए घटना पर रोष प्रकट कर रही हैं. ऋतु खंडूरी भूषण ने सचिव से कहा कि वह पुलों की मरम्मत के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिलाधिकारी को लगातार एक साल से चिट्ठी लिख रही हैं, हर बैठक में इस ओर ध्यान दिला रही हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुल के टूटने से उनके क्षेत्र की आधी जनसंख्या का संपर्क टूट गया है और इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए. भूषण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री हैं. पौड़ी जिले के कोटद्वार में गुरुवार को भारी बारिश के दौरान मालन नदी पर बना 325 मीटर लंबा पुल बीच से टूट गया था. इस दौरान पुल से गुजर रहे तीन लोगों में से एक नदी में बह गया था जबकि दो अन्य घायल हो गए थे.

UP: आजम खान की सुरक्षा हटाने और बहाल करने को सपा नेताओं ने बताया साजिश, BJP सांसद ने कह दी ये बात

हरिद्वार के ग्रामीण इलाके में पुल का खंभा क्षतिग्रस्त
राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर प्रसन्न कुमार डबराल नाम के व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है. यह शव उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर चतुर्वाला गांव के निकट से बरामद किया गया. प्रशासन ने डबराल के परिजनों को आपदा मद से चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है. इसके अतिरिक्त हरिद्वार के ग्रामीण इलाके में भी एक पुल का खंभा क्षतिग्रस्त होने की सूचना है .

प्रदेश में विभिन्न जगहों पर बंद सड़कों तथा पुलों पर यातायात बाधित होने के संबंध में पांडे ने अपने विभाग के अधिकारियों के अलावा सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में उन्होंने भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे पुलों की समुचित मरम्मत करने और समय-समय पर उनकी जांच करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पुलों पर उनकी भार क्षमता से ज्यादा वजन के वाहनों या यातायात का संचालन न हो .

पांडे ने किसी भी मार्ग के एक सप्ताह से अधिक समय तक अवरूद्ध रहने पर उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए. पांडे ने मानसून के दौरान अधिकारियों को अलर्ट पर रहने, अवकाश पर न जाने, फोन पर उपलब्ध रहने, बंद मार्गों को तत्काल खोलने, भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्रों में पहले से मशीन तैनात रखने तथा जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए. बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 395 मार्ग अवरूद्ध हैं, जिन्हें खोलने के लिए 478 मशीन लगायी गयी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज
‘विपक्षी नेताओं को रोने की बीमारी’, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget