एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल भागने की फिराक में था अमेरिकी नागरिक, पिथौरागढ़ में गिरफ्तार

Uttarakhand News: पुलिस ने पिथौरागढ़ से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया. युवक बिना पासपोर्ट और बीजा के नेपाल के रास्ते भागने की फिराक में था. पुलिस ने युवक पर विदेश अधिनियम धारा में केस दर्ज किया.

Uttarakhand Police: उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ में पुलिस ने एक अमेरिकी नागरिक को बिना वैध दस्तावेजों के गिरफ्तार किया है. आरोपी विदेशी नागरिक झूलाघाट बॉर्डर से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था. उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा. स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हेनरी मिचल पुत्र जेरेमी मिचल, निवासी संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में हुई है. सोमवार की रात वह जिला मुख्यालय के निकट बिण क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया. वह स्थानीय लोगों से झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने की जानकारी ले रहा था.

मामले में पुलिस अधीक्षक ने क्या बोला?
स्थानीय नागरिकों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं क्योंकि वह न तो हिंदी बोल पा रहा था, न ही उसके पास कोई वैध पहचान पत्र या दस्तावेज थे. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लायी, जहां उससे गहन पूछताछ की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी जोशी, कोतवाली निरीक्षक ललित मोहन जोशी और एसएसआई मदन सिंह बिष्ट ने पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विदेशी नागरिक के पास भारत में प्रवेश और निवास के लिए कोई वैध दस्तावेज, पासपोर्ट या वीजा नहीं है.

विदेशी अधिनियम की धारा में मामला दर्ज
युवक भारत में किस माध्यम से आया और कब से यहां रह रहा था, इस बारे में भी वह कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि वह भारत में कब और किस रास्ते से प्रवेश कर गया तथा उसका उद्देश्य क्या था.

इन तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेनरी मिचल के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3 और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है. युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि विदेशी नागरिक के पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है. साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि इस व्यक्ति के देश में प्रवेश के संभावित खतरे और उद्देश्य की जांच की जा सके.

पुलिस ने जनता से की अपील
सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई विदेशी नागरिक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें. प्रशासन का कहना है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'मुस्लिमों की हालत ऐसी है कि वह सुबह कुआं खोदता है और...', जाति जनगणना पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget