एक्सप्लोरर

CUET 2022: उत्तराखंड के 5 लाख छात्रों का भविष्य अधर में, CUET की परीक्षा बार-बार रद्द होने से छात्रों में आक्रोश

Uttrakhand News: उत्तराखंड से 5 लाख छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, लेकिन अभी तक ये परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई है. जिससे यूनिवर्सिटी में नया सत्र आगे बढ़ सकता है.

Uttrakhand News: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति (Education Policy) के तहत छात्रों के एडमिशन के लिए सीयूईटी (CUET) यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) को अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में उत्तराखंड (Uttarakhand) से 5 लाख छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (Online Ragistration) करवाया है, लेकिन अभी तक ये परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई है. जिससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 

CUET के एग्जाम में देरी
CUET परीक्षा बीती 4 अगस्त, 5 अगस्त, 7 अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त को होनी थी, लेकिन अब तक ये टेस्ट नहीं हो सके हैं. जिससे छात्रों को अपने सेंटरों से बिना टेस्ट दिए ही खाली हाथ घर लौटना पड़ा. अभी तक सिर्फ 6 अगस्त को ही एक दिन सीयूईटी का एग्जाम हो पाया है. उत्तराखंड में सीयूईटी के लिए 11 शहरों को चुना गया था. जिसमें पौड़ी, श्रीनगर, हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, टिहरी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर और नैनीताल में सेंटर बनाए गए थे. ऐसे में सीयूईटी एग्जाम न होने से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में जुलाई महीने में शुरू होने वाला सत्र आगे खिसकने की संभावना भी बढ़ गई है.

छात्रों ने लगाया ये आरोप

एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत का कहना है कि बिना किसी तैयारी के ही छात्रों के ऊपर सीयूईटी को थोपा गया है. आज स्थिति ये है कि छात्र परीक्षा केंद्रों तक जा रहे हैं, लेकिन वे बिना परीक्षा दिए ही घर वापस लौट रहे हैं. ऐसे में छात्रों के समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है. छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.
Azam Khan News: आजम खान पर केस के बाद सियासत तेज, अब विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने दी चेतावनी 

गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
दूसरी ओर गढ़वाल विवि के सहायक कुलसचिव अरविंद कुमार का कहना है कि छात्रों की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही है कि टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं. इसके संबंध में यूजीसी को भी अवगत करवा दिया गया है. उन्होंने बताया कि यूजी में 2 लाख 56 हजार और पीजी में 3 लाख छात्रों ने उत्तराखंड से सीयूईटी एग्जाम के लिए अप्लाई किया है. उन्होंने ये भी बताया कि परीक्षा न होने के कारण सत्र भी पीछे खिसक रहा है. पहले जुलाई महीने तक नया सत्र शुरू हो जाता था. लेकिन इस बार अभी तक प्रवेश परीक्षा ही नहीं हो पाई. 

UGC और एनटीए की लापरवाही से उत्तराखंड में केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की चाह रखने वाले छात्रों का भविष्य अधर में अटक गया है, वहीं परीक्षा की स्थिति स्पष्ट ना होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति भी बनी है, जिसके कारण छात्रों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के घर छापेमारी पर ओम प्रकाश राजभर ने उठाए सवाल, कहा- सत्ता में बैठे लोगों के घर क्यों नहीं जाती ED 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget