एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: जून से 10 लाख राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा गेहूं, जानिए क्या है वजह ?

उत्तराखंड में राज्य खाद्य योजना के करीब 10 लाख राशन कार्ड धारकों को जून से गेहूं नहीं मिलेगा. उन्हें कुल साढ़े सात किलो चावल दिये जाएंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राज्य खाद्य योजना (एसएफवाई) के करीब 10 लाख राशन कार्ड धारकों को अगले महीने जून से गेहूं नहीं मिलेगा. इस तरह उन्हें कुल साढ़े सात किलो चावल दिया जाएगा. देश और प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद में आई गिरावट ने इस बार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में परिवर्तन ला दिया है.

8461 मीट्रिक टन दिया जाएगा चावल
उत्तराखंड में चालू मई माह में अब तक 19200 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है. परिणाम स्वरूप एसएफवाई के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले खाद्यान्न की व्यवस्था बदली गई है. उत्तराखंड में यह व्यवस्था अगले माह जून से लागू होगी. अप्रैल और मई माह में पुरानी व्यवस्था के अनुसार खाद्यान्न वितरण किया गया है.

राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक राशन कार्ड धारक को पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल सस्ती दर पर दिया जाता है. यह दर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसवाई) के लाभार्थियों से अधिक है. अगले महीने एसएफवाई के लाभार्थियों को पांच किलो गेहूं के स्थान पर पांच किलो चावल मिलेगा. उन्हें कुल साढ़े सात किलो चावल दिया जाएगा. केंद्र सरकार ने शेष बचे दस महीनों के लिए गेहूं का कोटा खत्म कर दिया है. अब संशोधित मासिक कोटे के अनुसार 8461 मीट्रिक टन चावल दिया जाएगा.

Bareilly New: किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष ने डीएम को लगाई जमकर फटकार, इस्तीफे की दी धमकी

अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मिलेगा गेहूं और चावल
पहले 5669 मीट्रिक टन गेहूं और 2792 मीट्रिक टन चावल का कोटा निर्धारित था. केंद्र सरकार ने एनएफएसवाई के अंतर्गत उत्तराखंड के 13 लाख से अधिक प्राथमिक परिवार और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के गेहूं और चावल के कोटे में परिवर्तन नहीं किया है. इसके अंतर्गत प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं दिया जाता है.

खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि एनएफएसवाई राशन कार्ड धारकों को इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क दी जा रही खाद्यान्न की इतनी ही मात्रा में बदलाव किया गया है. अब तीन किलो गेहूं के स्थान पर एक किलो गेहूं और चावल दो किलो के स्थान पर बढ़ाकर चार किलो किया गया है.

वाहनों में लगेगा जीपीएस
खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत राशन विक्रेताओं को राहत दी जा रही है. उन्हें सस्ता खाद्यान्न दुकानों में उपलब्ध कराया जाएगा. डोर स्टेप डिलीवरी की इस योजना को पायलट के रूप में देहरादून जिले के सहसपुर और नैनीताल जिले के रामपुर विकास खंडों में लागू किया जा रहा है. इन विकास खंडों की राशन की दुकानों को खाद्यान्न विभाग उपलब्ध कराएगा.

आगामी दो माह के भीतर प्रदेश के सभी मैदानी क्षेत्रों की राशन की दुकानों को इस दायरे में लाया जाएगा. तीसरे और अंतिम चरण में प्रदेश के दूरदराज ग्रामीण व पर्वतीय क्षेत्रों की राशन की दुकानों में खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा. खाद्यान्न पहुंचाने के लिए विभाग ठेकेदार से अनुबंध करेगा. खाद्यान्न पहुंचाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगा रहेगा. इससे वाहनों की ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि खाद्यान्न पहुंचाने में गड़बड़ी न हो.

बायोमीट्रिक न होने पर खाद्यान्न से वंचित न रहें पात्र: सचिन कुर्वे
खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने कहा कि राशन की दुकानों में बायोमेट्रिक से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि तकनीकी कारण से कोई भी पात्र राशन कार्ड धारक खाद्यान्न से वंचित नहीं होना चाहिए. बायोमीट्रिक न होने की स्थिति में कार्डधारक का विवरण अलग से रखा जाएगा. आनलाइन राशनकार्ड नंबर के माध्यम से खाद्यान्न वितरित करने के निर्देश उन्होंने दिए.

किया जाना है बायोमेट्रिक का सत्यापन
खाद्य सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाना है. इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार तक करीब 67 प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद खाद्यान्न बांटा गया. कुछ क्षेत्रों में नेटवर्क, शेडो एरिया, अंगूठे के निशान न आने समेत विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों से बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है. इस कारण खाद्यान्न वितरण में भी दिक्कत हो रही है. राशन विक्रेताओं को किसी भी पात्र व्यक्ति को खाद्यान्न से वंचित नहीं रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

खाद्य सचिव ने किया समीक्षा बैठक
खाद्य सचिव ने बताया कि उन्होंने विभागीय मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर 'अपात्र को ना, पात्र को हां' अभियान की सचिवालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में बताया गया कि अपात्र राशन कार्ड को समर्पित करने का समय 31 मई रखा गया है. राशन कार्ड समर्पित करने और अपात्र राशन कार्ड धारकों के संबंध में सूचना देने को दो टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं. अभी तक इन नंबर पर 62 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. इन्हें संबंधित जिलों को भेजा गया है.

सचिव ने बताया कि मंगलवार तक कुल 15772 राशन कार्ड और 64056 यूनिट समर्पित की गई है. इनमें अंत्योदय योजना के 1045 राशन कार्ड और 3854 यूनिट, प्राथमिक परिवार के 12042 कार्ड और 49764 यूनिट, राज्य खाद्य योजना के 2685 कार्ड और 10434 यूनिट समर्पित हो चुकी हैं. सचिव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत जिस गांव का राशन कार्ड समर्पित हुआ है, नया राशनकार्ड वहीं से अथवा पड़ोसी गांव से प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाएगा. बैठक में अपर आयुक्त पीएस पांगती, संयुक्त आयुक्त डा एमएस विसेन, उपायुक्त निधि रावत और अनुसचिव राजेश कुमार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें-

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस ने ऑपरेशन 'पाताल लोक' के तहत हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 23 तमंचे और उपकरण बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget