एक्सप्लोरर

UP News: योगी सरकार का रोजगार को लेकर बड़ा कदम, शिक्षक भर्ती को लेकर लिए दो बड़े फैसले, विपक्ष ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षक भर्ती को लेकर लिए दो बड़ फैसले लिए हैं. इनके तहत आरक्षित वर्ग के 6 हजार शिक्षकों की भर्ती के साथ 17 हजार टीचर्स के खाली पद भी भरे जाएंगे.

लखनऊ: शिक्षक बनने की आस लगाए बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल यूपी में चुनावी मौसम में योगी सरकार दनादन फैसले कर रही है. कई विकास प्रोजेक्ट उदघाटन-शिलान्यास के बाद अब रोजगार की बारी आई है. शिक्षकों की भर्ती को लेकर योगी सरकार ने दो बडे़ फैसले लिए हैं. पहला आरक्षित वर्ग के 6000 सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी और दूसरा 17 हजार रिक्त पदों पर शिक्षकों की नई भर्ती होगी.

सभी भर्तियां जनवरी 2022 तक पूरी कर ली जाएंगी

राज्‍य बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्‍मीदवारों की लिस्ट 29 दिसंबर तक तैयार कर ली जाएगी और 5 जनवरी तक वेरिफिकेशन होगा तो 6 जनवरी 2022 तक नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे. बड़ी बात ये भी कि ये सभी भर्तियां जनवरी 2022 तक पूरी कर ली जाएंगी.

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव को ठुकराया

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने सतीश द्विवेदी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. उनका कहना है कि ओबीसी और एससी वर्ग के करीब 20 हजार में से सिर्फ 6 हजार सीटों पर भर्ती को स्वीकार नहीं किया जाएगा. युवा आरक्षित वर्ग की करीब 20 हजार सीटों पर की गई नियुक्ति को घोटाला बता रहे हैं और गलत तरीके से चयन में शामिल कैंडिडेट को बाहर करने की मांग कर रहे हैं.

सरकार के फैसले पर विपक्ष उठा रहा सवाल

सरकार ने जो भी फैसला लिया है अब उस पर विपक्ष भी सवाल उठा रहा है तो इसे सरकार के झुकने से जोड़ा जा रहा है. क्रेडिट लेने की कोशिश भी हो रही है. सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सपा हमेशा से आंदोलनरत अभ्यर्थियों के साथ खड़ी रही है, अंततः सरकार को झुकना पड़ा. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार को यह भी बताना होगा कि आरक्षण का पालन कैसे होगा, योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती कब तक होगी?

ये भी पढ़ें

UP Elections: सहनी की 'नैया' अब मांझी लगाएंगे पार! यूपी विधानसभा चुनाव में VIP-HAM के गठबंधन की है चर्चा 

UP Free Laptop Scheme 2021: आज से शुरू होगा फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम, सीएम योगी करेंगे योजना का आगाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget