एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: पंचायत मित्र के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, आवास योजना के तहत बिना आवास बने ही निकले पैसे

UP News: सोनभद्र के कोन ब्लाक में खरौंधी ग्रामसभा में पंचायत मित्र अनिल कुमार गुप्ता पर आवास योजना में घोटाले का आरोप लगा है. ग्रामीण उनके खिलाफ धरना दे रहे हैं.

Sonbhadra News: कोन ब्लाक के अंतर्गत खरौंधी ग्राम सभा में पंचायत मित्र अनिल कुमार गुप्ता की पत्नी सुषमा देवी को आवास मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत मित्र होने का लाभ उठाते हुए फर्जी तरीके से आवास आवंटित करवाकर अपनी पत्नी के खाते से एक लाख 30 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं. ग्रामीणों ने ब्लाक पर प्रदर्शन कर अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग की है. 

पहले से है आवास
कोन ब्लाक के खरौंधी ग्राम सभा में कोन ब्लाक के अधिकारियों के मिली भगत से पंचायत मित्र अनिल कुमार गुप्ता पर आवास घोटाले का आरोप लगा है. बताया जाता है पहले से बड़ा आवास है. लेकिन फिर उनके पत्नी सुषमा देवी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया. सुषमा के खाते में एक लाख तीस हजार रुपये अधिकारियों के मिली भगत से भुगतान कर दिया गया. जब इस बात की भनक अन्य ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने ब्लाक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और जांच की मांग करने लगे. 

मनरेगा कर्मियों के खाते में नहीं आए पैसे
ग्रामीण काशीनाथ सिंह खरवार का आरोप है कि अनिल कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत सचिव हैं. वो मनरेगा कर्मियों के खाते में पैसा नहीं देते हैं और जो लोग काम नहीं किये हैं उनका खाता खुलवाकर उसमें पैसे डालते हैं. अनिल कुमार गुप्ता के पास पहले से लाखों का बना हुआ मकान है फिर भी वो अपने पहुंच का नाजायज फायदा उठाते हुए अपने पत्नी के नाम प्रधानमंत्री आवास आवंटित करवाया है. उन्होंने योजना के तहत अपने पत्नी के खाते में एक लाख तीस हजार रुपये बगैर मकान का निर्माण करवाए निकाल लिए जबकि जो गरीब लोग है जिनके पास कुछ नहीं हैं उनको आवास नहीं मिला. ग्राम सचिव अजय कुमार से इस विषय पर बात किया गया तो पलड़े झाड़ते नजर आए. उन्होंने बताया कि हमें ऐसी कोई सूचना नहीं है सूचना मिलेगी तो हम कार्रवाई करेंगे. आखिरकार जनता यह जानना चाहती है की आवाज किसके माध्यम से आवंटित की गई‌. 

दोषी पर होगी कार्रवाई
वही खरौंधी के पूर्व प्रधान जफर हुसैन ने आरोप लगाया कि पंचायत मित्र अनिल कुमार गुप्ता के पास लगभग 11 लाख की बनी बिल्डिंग है फिर भी वह आवास लिया है. लेना तो दूर की बात वह आवास उस ग्राम सभा में बनाया भी नहीं है. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां की जनता आवास के लिए परेशान है. पंचायत मित्र अनिल कुमार गुप्ता स्वयं जिओ टाइपिंग करके अपने पत्नी के नाम से आवास निकाला है और आवास का निर्माण नहीं कराया.  वहीं कोन विकासखण्ड अधिकारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से बीजेपी में बजी खतरे की घंटी, शाह के प्लान पर शुरू हुआ 'डेमैज कंट्रोल'

Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह रावत का सीएम न बन पाने का छलका दर्द, जानें त्रिवेंद्र सिंह रावत पर क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget