एक्सप्लोरर

Swachh Bharat Mission: स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे हैं अधिकारी, जानें- यूपी के इस जिले की जमीनी हकीकत 

Shravasti News: श्रावस्ती (Shravasti) जिले में स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) को पलीता लगाने में प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं. शौचालयों में ताले लटके हैं. ग्रामीण खुले में शौच को विवश हैं.

Shravasti Swachh Bharat Mission Reality: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के श्रावस्ती (Shravasti) जिले में लाखों रुपए की लागत से ग्राम सभाओं में सामुदायिक शौचालयों (Community Toilet) का निर्माण कार्य कराया गया था. जिले में कई शौचालय (Toilet) बनकर तैयार हो गए हैं तो वहीं कई शौचालय अभी भी अधूरे पड़े हैं. श्रावस्ती जिले में अधिकांश सामुदायिक शौचालयों पर ताला लटकता हुआ नजर आ रहा है. इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) को पलीता लगाने में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं.  प्रशासनिक अमले की लापरवाही के चलते शौचालयों निर्माण होने के बाद इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. निर्माण के बाद शौचालयों में ताला लटक रहा है. ऐसे में ग्रामीण खुले में शौच करने के लिए विवश हैं. 

सामुदायिक शौचालयों में बंद है ताला 
श्रावस्ती जिले में अधिकांश ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालयों में ताला बंद है. ऐसे में शौचालय शोपीस बनकर रह गए हैं. जिले में स्वच्छता की मुहिम को परवान चढ़ाने के उद्देश्य से गांवों में सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं लेकिन कई गांवों में अभी तक सामुदायिक शौचालयों का ताला नहीं खुल सका है. 

खुले में शौच के लिए मजबूर हैं ग्रामीण 
सामुदायिक शौचालयों को लेकर ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ेगा. लेकिन, शौचालयों का निर्माण पूरा होने के बाद भी वहां ताला लटकता हुआ नजर आ रहा है. ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर सामुदायिक शौचालय नियमित खुलें तो लोग उसी में शौच के लिए जाएंगे, बाहर नहीं जाएंगे. लेकिन, जनता की समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है.

शौचालयों को खोलने की मांग 
गांव के लोगों ने बताया कि स्वच्छता के प्रचार-प्रसार पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन नतीजा गांव के लोगों को अब भी शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बंद पड़े शौचालयों को खोले जाने की मांग की है जिससे गांव स्वच्छता की ओर बढ़ सकें. DPRO आनंद प्रकाश श्रीवास्तव मामले को लेकर जांच की बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: AAP ने यूपी चुनाव के लिए किया बड़ा एलान, 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मिलेगी मुफ्त

UP Election 2022: CM योगी का दावा- जो 35 साल में नहीं हुआ वो अगले साल होगा, मैं सत्ता में वापस आ रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget