एक्सप्लोरर

पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल के निर्माण में आएगी तेजी, लोगों की सुविधाओं का खास ध्यान

पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय का जायजा लेने निकले नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान अधिकारियों ने अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी टनल के बारे में सीएम को बताया.

Patna News: पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को जोड़ने वाले अंडरग्राउंड टनल बनाने की योजना में अब और तेजी आएगी. बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली. बुधवार को नीतीश कुमार ने पटना म्यूजियम का भ्रमण कर वहां चलाए जा रहे अपग्रेडेशन और एक्सटेंशन कार्यों के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पटना म्यूजियम के ग्राउंड प्लान, पटना म्यूजियम सब-वे लेबल प्लान और पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तावित सब-वे के बारे में बताया.

पार्किंग की होगी समूचित व्यवस्था

पटना म्यूजियम और बिहार संग्रहालय का जायजा लेने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया. कहा कि बड़ी संख्या में लोग पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम घूमने के लिए आते हैं. ऐसे में उनकी सुविधाओं का खास ध्यान रखें. ज्यादा संख्या में लोग आते हैं इसे ध्यान में रखते हुए यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें.

यह भी पढ़ें- Bihar News: महात्मा गांधी को लेकर कंगना रनौत के बयान पर क्या बोले अश्विनी चौबे? एक-एक कर बताए वीरों के नाम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है. पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है. इस दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम के एक हिस्से में खोदाई कराना आवश्यक है, ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में और विशेष जानकारी मिल सकेगी. ये बातें मुख्यमंत्री ने बुधवार को दोनों म्यूजियम का भ्रमण करने के बाद दिया.

निरीक्षण के दौरान ये सभी थे मौजूद

बुधवार को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, चंचल कुमार एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर और पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, अपर सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग दीपक आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- हेरा शहाब से ज्यादा चर्चा थी उनके पिता की शादी, शहाबुद्दीन ने हिना से किया था प्रेम विवाह, एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget